भारत का पहला 1 करोड़ फीस लेने वाला एक्टर! गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
मुंबई: आज ज्यादातर एक्टर्स एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपयों की फीस लेते हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब एक फिल्म में काम करने के लिए 1 करोड़ रुपये मिलना बड़ी बात हुआ करती थी। क्या आपको यह पता है कि भारत का पहला एक्टर कौन है, जिसे पहली बार फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये मिले थे।
भारत का पहला करोड़पति एक्टर-मेगास्टार चिरंजीवी
आजकल बॉलीवुड या साउथ सिनेमा में स्टार्स 1 करोड़ रुपये की फीस तो क्या, 200 करोड़ से ज्यादा भी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय सिनेमा में सबसे पहले 1 करोड़ रुपये फीस लेने वाले एक्टर कौन थे? वह थे तेलुगु सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी। चिरंजीवी की कहानी मेहनत और सफलता की मिसाल है, जो उनके फैंस और दर्शकों को प्रेरित करती आई है।
कौन हैं चिरंजीवी?
चिरंजीवी एक ऐसे सितारे हैं, जो दशकों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के आए और अपनी एक्टिंग, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस से सबको दीवाना बना दिया। उनका करियर 1978 से शुरू हुआ जो आज भी जारी है। उन्होंने मेहनत और टैलेंट से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हासिल किया है।
नाम कैसे पड़ा चिरंजीवी?
चिरंजीवी का असली नाम कोनिदेला शिव शंकर वरप्रसाद है। वे आंध्र प्रदेश के मोगलतुरु गांव में एक साधारण कांस्टेबल परिवार में पैदा हुए। फिल्मों का शौक था, इसलिए मद्रास (अब चेन्नई) चले गए। मां की सलाह पर अपना नाम चिरंजीवी रखा, जिसका मतलब है 'लंबी उम्र वाला'।
चिरंजीवी की पहली फिल्म 'पुनादिरल्लु' थी, लेकिन असली डेब्यू 1978 में 'प्राणम खरीदम' से हुआ। 'मनवूरी पांडवुलु' से पहचान मिली। 1983 में 'खैदी' ने उन्हें स्टार बना दिया। 'शुभलेखा' और 'विजेता' जैसी फिल्मों से शुरुआती सफलता मिली। चिरंजीवी ने तेलुगु सिनेमा पर 20 साल तक राज किया। उनकी हिट फिल्में हैं- 'स्वयंकृषि', 'पसिवाड़ी प्राणम', 'रुद्रवीणा', 'गैंग लीडर', 'घराना मोगुडु', 'हिटलर', 'मुथा मेस्ट्री', 'स्नेहम कोसम', इंद्रा', 'ठागूर' और 'शंकरदादा एमबीबीएस'।
1 करोड़ फीस लेने वाले पहले एक्टर
'द वीक' मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, 1990 के शुरू में चिरंजीवी ने एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये फीस ली थी। उस समय अमिताभ बच्चन भी इतना नहीं लेते थे। वे भारत के पहले ऐसे एक्टर थे। बाद में अमिताभ ने कमबैक के बाद यह रिकॉर्ड तोड़ा।
डांस में कमाल और रिकॉर्ड
चिरंजीवी के डांस की कोई बराबरी नहीं। उन्होंने अपनी फिल्मों में डांस को अहम जगह दी और कई कोरियोग्राफर्स को मौका दिया। करियर में 537 गानों में 24,000 से ज्यादा डांस मूव्स करके गिनीज रिकॉर्ड बनाया। गिनीज ने उन्हें 'भारतीय सिनेमा का सबसे ज्यादा संभावना वाला एक्टर' भी माना।
चिरंजीवी का वर्कफ्रंट
चिरंजीवी अभी भी एक्टिव हैं। 'विश्वंभरा' की शूटिंग खत्म करने के बाद अनिल रविपुडी की फिल्म 'मन शंकर वरप्रसाद' की शूटिंग चल रही है, जो 2026 संक्रांति पर रिलीज होगी। इसके बाद श्रीकांत ओदेला के साथ एक्शन थ्रिलर करेंगे।

PM मोदी का बड़ा बयान: ‘शहरीकरण चुनौती नहीं, अवसर है’, देश के 25 शहरों तक पहुंची मेट्रो
महाकाल का आशीर्वाद लेकर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया! इंदौर मैच से पहले गौतम गंभीर ने किए दर्शन
दुर्ग में मासूम की मौत से परिवार में मातम, अस्थि विसर्जन पर जाने को लेकर था नाराज
सतपुड़ा भवन में बड़ी चोरी, 20 AC के कॉपर वायर गायब; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर बड़ा हादसा, चलती कार में आग लगने से वाहन राख
कॉलेज चुनाव के बाद भिड़े कांग्रेस और CPI(M) कार्यकर्ता, पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
छत्तीसगढ़: साय कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, आदिम जाति विभाग के नाम में बदलाव से लेकर भर्ती तक चर्चा
तेलंगाना: मां पर लगाया काला जादू का आरोप, डीजल डालकर आग लगाने का मामला
सूरजपुर डबल मर्डर केस: मां-बेटे की संदिग्ध हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
वैभव सूर्यवंशी को फिर करना पड़ सकता है इंतजार, भारतीय टीम के सामने प्लेइंग-11 चुनने की चुनौती