Ekta Kapoor के शो में धमाकेदार एंट्री से पहले Laughter Chef 2 में मचा रहे हैं धूम
कलर्स के रियलिटी शो लाफ्टर शेफ का पहला सीजन जबरदस्त था। इस सीजन में शेफ हरपाल ने सभी सितारों से एक से बढ़कर एक डिश बनवाई, वहीं दूसरी तरफ कृष्णा से लेकर अंकिता तक सभी ने ऑडियंस को खूब हंसाया। इसका दूसरा सीजन आया, जिसे लेकर फैंस को कहीं न कहीं ये डाउट था कि ये सीजन सफल होगा या नहीं।
हालांकि, लाफ्टर शेफ के पहले सीजन की तरह ही इसे दोबारा प्यार मिला और समर्थ-अभिषेक, एल्विश-अब्दु, राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक की जोड़ी ने लोगों का काफी मनोरंजन किया। हाल ही में लाफ्टर शेफ के सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट को एकता कपूर की वेब सीरीज में काम करने का मौका मिला है, साथ ही उस सितारे ने ये भी कहा कि कोई उसे टीवी एक्टर कहे ये उन्हें कतई पसंद नहीं आता। कौन है वह लाफ्टर शेफ का स्टार, जिसने कही ये बात,
अब पहले की तरह ऑडिशन नहीं देने पड़ते
लाफ्टर शेफ सीजन 2 में नजर आ रहे समर्थ जुरेल ने हाल ही में अपनी एक्टिंग जर्नी के बारे में बताया। एक खबर के मुताबिक उडारियां और मैत्री धारावाहिकों के अभिनेता समर्थ जुरैल भी अब अपने जीवन में कई बदलाव महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सफल होने के बाद उनके जीवन में किस तरह के बदलाव आए। उनके लाइफ में जो सबसे बड़ा बदलाव हुआ, वह था ऑडिशन की लाइन में लगना।
समर्थ ने कहा, "इस बारे में मैं झूठ नहीं बोलूंगा, अब मुझे ऑडिशन की लाइन में नहीं लगना पड़ता है। ऑडिशन तो अब भी देना पड़ता है, लेकिन पहले जैसे लाइन में नहीं लगना पड़ता है। जब मुझे बुलाया जाता है तो ज्यादा से ज्यादा चार पांच लोग होते हैं ऑडिशन के लिए। कास्टिंग डायरेक्टर पहले ही बता देते हैं कि कितने बजे ऑडिशन है"।
टीवी कलाकार कहलाना समर्थ को क्यों नहीं पसंद?
समर्थ ने आगे बातचीत में अपने नए प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया साथ ही उन्होंने वजह भी बताई कि उन्हें टीवी एक्टर कहलाना क्यों नहीं पसंद है।
"मैंने हाल ही में एकता कपूर के प्रोडक्शन में एक वेब सीरीज की शूटिंग खत्म की है। जीवन में मौके आते रहते हैं, उन्हें भुनाना आना चाहिए। हां, काम को लेकर मैं थोड़ा चुनिंदा हूं। मुझे तो किसी को टीवी कलाकार बुलाना बहुत ही गलत लगता है। कलाकार है तो वह कहीं भी काम कर सकता है। टीवी, वेब सीरीज, फिल्में हर जगह। टीवी कलाकार क्या होता है। मुझे तो कभी इस बात का डर नहीं लगता है कि मेरी छवि टीवी कलाकार की बना दी जाएगी"।
आपको बता दें कि समर्थ लाफ्टर शेफ 2 के सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट हैं, जो कृष्णा अभिषेक के साथ मिलकर अपनी अजीब हरकतों से ऑडियंस के चेहरों पर मुस्कान ले आते हैं।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रति माह प्रदान की जाने वाली राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाभार्थियों के खातों में अंतरित की गई।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक