41 की उम्र में डेविन हरजेस का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद हुई मौत
Devin Harjes: हॉलीवुड अभिनेता डेविन हार्जेस, जो ‘बोर्डवॉक एम्पायर’, ‘डेयरडेविल’ और ‘ब्लू ब्लड्स’ जैसे मशहूर टीवी शोज में अपने किरदारों के लिए जाने जाते थे, का 41 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया. हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, डेविन का निधन न्यूयॉर्क शहर के माउंट सिनाई वेस्ट अस्पताल में हुआ. उन्हें फरवरी 2025 में कैंसर का पता चला था, और कुछ ही महीनों में उनकी हालत बिगड़ गई. उनके निधन से हॉलीवुड और फैंस में शोक की लहर है.
बोर्डवॉक एम्पायर में निभाया यादगार किरदार
डेविन हार्जेस का जन्म 29 जुलाई 1983 को टेक्सास के लब्बॉक में हुआ था. बचपन में वह घोड़ों और जानवरों के बीच बड़े हुए, और इनके प्रति उनका प्यार हमेशा रहा. बाद में उनकी रुचि एक्टिंग की ओर बढ़ने लगी. कॉलेज में एक्टिंग की पढ़ाई करने के बाद वह न्यूयॉर्क शहर चले गए, जहां उन्होंने स्टूडेंट फिल्मों, ऑफ-ब्रॉडवे नाटकों और इंडिपेंडेंट सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की. डेविन ने ‘बोर्डवॉक एम्पायर’ में मशहूर बॉक्सर जैक डेम्पसी का किरदार निभाया, जिसने उन्हें पहचान दिलाई. इसके अलावा, उन्होंने ‘डेयरडेविल’ में रिकर्स आइलैंड के नर्स ऑस्कर और ‘गोथम’ में बैंक गार्ड क्लाइड के किरदार निभाए.
डेविन के फेमश शोज
डेविन के अन्य टीवी क्रेडिट्स में ‘ऑरेंज इज द न्यू ब्लैक’, ‘एफबीआई’, ‘एलिमेंट्री’ और ‘मैनिफेस्ट’ शामिल हैं, जहां उन्होंने सीजन 3 में पीट बायलर का किरदार निभाया. उनकी फिल्मों में ‘रेबेल इन द राय’, ‘बॉयज ऑफ समर’ और ‘द फॉरेस्ट इज रेड’ शामिल हैं, जिनमें से आखिरी फिल्म के लिए उन्हें इटली के टोलेंटिनो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला.
को-एक्टर्स ने दी डेविन को श्रद्धांजलि
डेविन के को-एक्टर्स ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है. डायरेक्टर एंटोनियो डि फोंजो ने लिखा, “डेविन एक शानदार अभिनेता और दोस्त थे. उन्होंने हर किरदार में जान डाल दी थी.” फिल्ममेकर डेब्रा मार्कोविट्ज ने कहा, “वह बहुत कम उम्र में चले गए.” डेविन के परिवार में उनके माता-पिता रैंडी और रोसैन हार्जेस, बहन ट्रिश और उनके पति जस्टिन केली, भतीजे ट्रिस्टिन और सॉयर, भतीजियां रॉरी और चार्ली, पूर्व पत्नी और ‘गोथम’ की अभिनेत्री शिवा शोभिता और उनकी प्यारी बिल्ली मॉड शामिल हैं.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ