दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा कदम, पानी के लिए तरसती कॉलोनियों को मिलेगा समाधान
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए चले अभियान के तहत बवाना विधानसभा के रोहिणी सेक्टर-20 में दिल्ली जल बोर्ड की नई पेयजल पाइपलाइन परियोजना शुरू हो चुकी है। रविवार को दिल्ली के समाज कल्याण, एससी/एसटी कल्याण, चुनाव और सहकारिता मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने इसका उद्घाटन किया। एससी/एसटी कल्याण मंत्री इंद्राज कहा कि दो महीने में यह परियोजना पूरी हो जाएगी और सेक्टर 20 की पुनर्वास कॉलोनियों के सभी ब्लॉकों में रहने वाले परिवारों को साफ पीने का पानी मिलने लगेगी। यह क्षेत्र 30 वर्षों से पानी के संकट से जूझ रहा था, जिसे अब स्थायी समाधान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंतिम छोर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचा कर गरीब और वंचित वर्ग को राहत देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण
रविवार को रविंद्र इंद्राज मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के शक्ति नगर में जनसंवाद कार्यक्रम में भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकसित दिल्ली बनाने का संकल्प जनसहयोग से साकार हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मिंटो ब्रिज सहित विभिन्न क्षेत्रों में इस वर्ष जलभराव में कमी और दिल्ली के प्रदूषण स्तर में गिरावट, सुशासन और सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
नशा मुक्ति के लिए किए जा रहे गंभीर प्रयास
समाज कल्याण मंत्री इंद्राज ने कहा कि पहली बार नशा मुक्ति के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आपको बता दें कि दो जिला स्तरीय मीटिंग पहले ही हो चुकी हैं और आने वाले दिनों में राजधानी के सभी जिलों में भी ऐसी ही मीटिंग की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रवीण खंडेलवाल, विधायक अशोक गोयल और निगम पार्षद रेणु अग्रवाल भी मौजूद थी।

सऊदी में पाकिस्तान की बड़ी तैनाती, JF-17 और हजारों सैनिक भेजे गए
NCP में अंदरूनी घमासान, युवा बनाम अनुभवी नेताओं की लड़ाई में सुनेत्रा पवार चर्चा में
रूस में ड्रोन हमले में ओडिशा का युवक शहीद, परिवार को राहत मिलने की उम्मीद
बुलेट ट्रेन भारत में जल्द दौड़ेगी, रेल मंत्रालय ने दिखाई पहली झलक
ग्वादर के बदले मुनीर की ‘डेंजरस डील’! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
फार्महाउस में चल रहा था बड़ा जुआ, बिलासपुर पुलिस ने 8 प्रभावशाली लोगों को दबोचा
Vodafone Idea का बड़ा रिलीफ पैकेज, बैंकिंग कॉन्सोर्टियम से मिलने वाला कर्ज
जंगल में छिपाकर रखे गए 28 मवेशी बरामद, कोरबा पुलिस ने तस्करी गिरोह दबोचा
राहुल गांधी और वी.डी. सतीशन की मुलाकात चर्चा में, गले लगाकर दी बधाई