अरमान-अभिरा के प्यार की होगी जीत, मेहर मित्तल को लगेगा 440 वॉट का झटका
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड्स में अरमान और अभिरा की जीत होगी। दरअसल, 16 जनवरी 2026 को जारी किए गए प्रोमो के मुताबिक, अभिरा की बातें सुनने के बाद अरमान, मिस्टर मित्तल से मिलने जाता है। वह उन्हें लीगल पेपर्स और चेतावनी, दोनों देता है।
अरमान के बदलेंगे तेवर
अरमान, मिस्टर मित्तल से कहता है, ‘मेहर से कह दीजिएगा इन पेपर्स पर साइन कर दे मिस्टर मित्तल।’ मिस्टर मित्तल, अरमान के बदले तेवर नोटिस कर लेते हैं। वह अरमान से पूछते हैं, ‘किस चीज के पेपर्स हैं ये?’ अरमान उन्हें बताता है, ‘मैं रजत गुप्ता और मेहर मित्तल का केस री-ओपन करवा रहा हूं मिस्टर मित्तल। अभिरा को इस केस के जजमेंट पर डाउट है तो मैं उसकी बात को इग्नोर नहीं कर सकता।’
ये रिश्ता क्या कहलाता है का 8 जनवरी का एपिसोड
अरमान देगा चेतावनी
अरमान आगे कहता है, ‘अभिरा बिना वजह इतनी बड़ी बात कभी नहीं बोलेगी।’ इसके बाद अरमान, मिस्टर मित्तल को चेतावनी देता है। अरमान कहता है, ‘मेरे दोस्त कहते हैं कि मैं एक बहुत अच्छा वकील हूं। गुनहगारों काे नहीं बख्शता। मान लीजिए अभिरा का शक सही निकला तो मुझे भी अपने दोस्तों की बात का मान रखना पड़ेगा मिस्टर मित्तल।’ ये बात सुनकर मिस्टर मित्तल घबरा जाते हैं। वहीं मेहर का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच जाता है।
अब आगे क्या होगा?
अरमान की बातें सुनने के बाद मेहर, अभिरा और वाणी से बदला लेने की कोशिश करेगी। अब देखना ये होगा कि क्या अभिरा और वाणी, मेहर के वार से बच निकलेंगी या फिर घायल हो जाएंगी?

राशिफल 13 अगस्त 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री गौर
तिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, सैकड़ो नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सपत्नीक हरियाली अमावस्या पर किए बाबा महाकाल के दर्शन
ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से मध्यप्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर,15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में निवेश से गुजरात-मध्यप्रदेश के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अहमदाबाद निवेश संवाद में मध्यप्रदेश को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
मां के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, गोपालगंज की पारुल राय ने हासिल किया असिस्टेंट प्रोफेसर का मुकाम