Cannes 2025 में आलिया भट्ट का देसी अंदाज़, काले टीके से उतारी नजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फाइनली अपने फैंस की ख्वाहिश पूरी कर दी है। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 से उनका रेड कार्पेट लुक सामने आ गया है। ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। कान्स में डेब्यू करते हुए आलिया ने ऑफ शोल्डर गाउन चुना जिसमें वह बेहद प्यारी नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात ये रही कि इस लुक के साथ आलिया ने नो जूलरी लुक चुना। वहीं जिस चीज में लोगों का नजरें थम गईं वह था आलिया भट्ट का देसी टोटका जो उन्होंने कान्स में डेब्यू करने से पहले आजमाया था।
विदेश में आजमाया देसी टोटका
आलिया भट्ट का कान्स रेड कार्पेट से वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस विदेशी मीडिया को पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान आलिया ने खुद को बुरी नजर से बचाने के लिए काला टीका लगाया हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब कैमरा आलिया के पीछे की ओर जाता है, तो एक्ट्रेस के कान के पीछे काजल का काला टीका लगा हुआ नजर आ रहा है। इस तरह उन्होंने विदेश में भारतीय टोटका आजमाया है।
हर बड़े इवेंट से पहले करती हैं ये काम
वैसे आपको बता दें कि आलिया भट्ट का देसी टोटका सिर्फ कान्स फिल्म फेस्टिवल में नहीं दिखा है। पिछले साल जब एक्ट्रेस ने मेट गाला में डेब्यू किया था, उस वक्त भी वह नजर का काला टीका लगाकर खुद को नजर से बचाती हुई नजर आई थीं। उस वक्त भी उनका काला टीका वाला वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था। दरअसल, आलिया भट्ट हर बड़े इवेंट से पहले नजर का काला टीका लगाना नहीं भूलती हैं
आलिया का रेड कार्पेट लुक
आलिया भट्ट के रेड कार्पेट लुक की बात करें तो उन्होंने आइवरी न्यूड शिआपरेली ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन गाउन चुना। उनकी इस ड्रेस में ऊपर से नीचे तक फूलों की सजावट थी। आलिया ने अपने लुक को स्लीक बन और रेट्रो हॉलीवुड ग्लैमर के साथ कंप्लीट किया। जिस बात ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो यह था कि आलिया ने नो जूलरी लुक चुना था।

राशिफल 06 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं
राज्य के 7 जिलों में लोगों की आमदनी बढ़ाने के लिए एकीकृत आजीविका कार्यक्रम
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलीं पर्वतारोही अंजना यादव
पर्यावरण दिवस पर मार्कफेड में वृक्षारोपण
‘खेत बचाओ अभियान‘ के तहत एनआईबीएसएम द्वारा हरी खाद तकनीक का सजीव प्रदर्शन
ऊर्जा मंत्री तोमर ने विषम परिस्थितियों में बिजली कार्मिकों द्वारा व्यवधानों के त्वरित निराकरण और उपभोक्ताओं के धैर्य की सराहना की
हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवानिवृत्ति के बाद आराम नहीं, बल्कि खेती में नई पहचान बनाने का सपना’