शासकीय कन्या महाविद्यालय धार में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षांत एवं परिचय समारोह का शुभारंभ
तीन दिवसीय कार्यक्रम में छात्राओं को महाविद्यालय की सुविधाओं, योजनाओं और गतिविधियों की दी गई जानकारी
विशेषज्ञ वक्ताओं ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य निर्माण और नियमित अध्ययन के लिए किया प्रेरित
धार के शासकीय कन्या महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के लिए दीक्षांत एवं परिचय समारोह का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के तहत छात्राओं को महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों, सुविधाओं तथा शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, पूर्व प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। शासकीय कन्या महाविद्यालय धार में नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत एवं मार्गदर्शन के उद्देश्य से दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं और शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं शैक्षणिक स्टाफ का परिचय छात्राओं से कराया गया, जिससे वे अपने विषय विशेषज्ञों से सीधे संवाद स्थापित कर सकें। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील फड़के ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित रूप से महाविद्यालय आने तथा उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

वहीं पूर्व प्राचार्य डॉ. बी.आर. पाटील ने छात्राओं से अपनी क्षमता का पूर्ण उपयोग करने और विषय विशेषज्ञों के सतत संपर्क में रहकर ज्ञान अर्जित करने का आह्वान किया। प्रोफेसर सुभाषचंद्र कामदार ने भी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए मेहनत और अनुशासन का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य, हेल्पलाइन सेवाओं, एंटी रैगिंग, लैंगिक भेदभाव उन्मूलन, नशा मुक्ति अभियान सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा छात्राओं को पुस्तकालय, खेलकूद सुविधाएं, एनसीसी, एनएसएस तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं जैसे पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना, मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना और गांव की बेटी योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं और अभिभावकों ने महाविद्यालय की पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनोद खाकरे ने किया।

निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, प्रधान-शाह और मोदी के इस्तीफे की मांग
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
रीवा में जेल से छूटते ही दिखाई दबंगई, पुलिस ने दो बदमाशों को सिखाया सबक; 8 तमंचे बरामद