यूट्यूब के भरोसे कराया प्रसव, पति की लापरवाही से महिला की मौत
तिरुप्पुर: तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अस्पताल जाने के बजाय यूट्यूब पर वीडियो देखकर घर में ही प्रसव कराने की कोशिश की गई। इस जानलेवा लापरवाही के कारण एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी।
नॉर्मल डिलीवरी की चाहत में उठाया आत्मघाती कदम
उथुकुली के थलावैपलयम की रहने वाली शशिकला नाम की महिला पूर्व में ऑपरेशन (सिजेरियन) के जरिए एक बच्चे को जन्म दे चुकी थी। इस बार परिवार चाहता था कि प्रसव सामान्य (नॉर्मल) हो। इसी चाहत में महिला ने किसी योग्य डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करने के बजाय अपने पति और सास के साथ मिलकर घर पर ही प्रसव कराने का खतरनाक फैसला कर लिया।
यूट्यूब वीडियो देखकर पति और सास बने डॉक्टर
शशिकला के पति कार्तिक ने इसके लिए इंटरनेट और यूट्यूब पर डिलीवरी से जुड़े कई वीडियो देखे। वीडियो से आधी-अधूरा तरीका सीखकर कार्तिक और उसकी मां घर पर ही शशिकला का प्रसव कराने लगे। इस शौकिया और असुरक्षित प्रयास के दौरान बच्चे के जन्म के बाद गर्भनाल (प्लेसेंटा) सही तरीके से अलग नहीं हो सकी, जिसके चलते शशिकला के शरीर से अत्यधिक मात्रा में खून बहने लगा।
अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत, नवजात सुरक्षित
महिला की स्थिति गंभीर होते देख आनन-फानन में उसे पहले पेरुनदुरई के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण रविवार को शशिकला ने दम तोड़ दिया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि चिकित्सा टीम ने नवजात बच्ची को सुरक्षित बचा लिया है।
लापरवाह पति और सास के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई
इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही उथुकुली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतका के पति कार्तिक और उसके परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। बिना डॉक्टरी सलाह के जान जोखिम में डालने वाले पति और सास को इस दुखद मौत का जिम्मेदार माना जा रहा है।

पेपर लीक पर बढ़ते विवाद के बीच मायावती का बयान, कहा- टकराव नहीं समाधान चाहिए
अटूट प्यार या अनोखा फैसला? तीन सगी बहनों ने एक ही युवक को बनाया पति
'संसद चलो' प्रदर्शन की NIA जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को होगी सुनवाई
मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा