5वीं के बच्चों को 20 तक पहाड़ा और अच्छी अंग्रेजी सिखाएं, मंत्री गजेंद्र यादव के निर्देश
रायपुर | छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि सभी विद्यालयों का संचालन बेहतर तरीके से होना चाहिए और विभागीय योजनाओं को जमीन पर सही ढंग से लागू किया जाए। प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पांचवीं कक्षा के बच्चों को कम से कम 20 तक का पहाड़ा याद होना अनिवार्य है।
विद्यार्थियों को आए धाराप्रवाह अंग्रेजी और गणित के पहाड़े
नवा रायपुर के महानदी भवन में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEOs) की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए मंत्री ने एक नया पैमाना तय किया। उन्होंने कहा कि 5वीं क्लास के बच्चों को 20 तक और 8वीं क्लास के छात्र-छात्राओं को 25 तक का पहाड़ा जुबानी याद होना चाहिए। केवल गणित ही नहीं, बल्कि बच्चों की भाषा पर भी पकड़ मजबूत होनी चाहिए ताकि वे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में फर्राटेदार बातचीत कर सकें।
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही जिला और विकासखंड स्तर के शिक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से स्कूलों का औचक निरीक्षण और कड़ी निगरानी रखने की हिदायत दी है।
खतरनाक और जर्जर स्कूल भवनों को ढहाने का आदेश
बैठक में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि जो स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित रूप से ध्वस्त किया जाए। जिन स्कूलों के पास अपने भवन नहीं हैं, उनकी स्थिति की समीक्षा जिला कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के माध्यम से कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
नगर निगम में सैलरी के नाम पर लाखों का खेल, दो कर्मचारी निलंबित, जांच जारी
जगन्नाथ बहुड़ा रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, एक श्रद्धालु की मौत
इंस्टाग्राम पर छाए पीएम मोदी, सेल्फी वीडियो ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
MP में प्रशासनिक बदलाव की बड़ी खबर, 20 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग