ताल में पति-पत्नी की मौत, सल्फास सेवन की आशंका, दो मासूम बच्चे हुए अनाथ
ताल में पति-पत्नी की मौत, सल्फास सेवन की आशंका, दो मासूम बच्चे हुए अनाथ
घर से अस्पताल तक चली जंग, उपचार के दौरान पति ने भी तोड़ा दम
जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर ताल
सोमवार सुबह ताल नगर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसमें पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दंपत्ति द्वारा किसी जहरीले पदार्थ, संभवतः सल्फास, का सेवन किए जाने की आशंका है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मंजू बाई (29)
पत्नी संजू प्रजापत, निवासी कुम्हार मोहल्ला, ताल की घर परही मौत हो गई। वहीं उनके पति संजू प्रजापत (पुत्र सत्यनारायण प्रजापत) को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताल लाया गया, जहां से उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
सोमवार सुबह करीब 6 बजे दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताल लाया गया था। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. माधव शर्मा
ने मंजू बाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं संजू प्रजापत की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
डॉ. शर्मा के अनुसार प्राथमिक जांच में दोनों द्वारा सल्फास (Sulphas) सेवन किए
जाने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस को भी फोन किया गया था, लेकिन उसके समय पर नहीं पहुंचने की बात सामने आई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी
स्वराज डाबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतका के मायके पक्ष के परिजन नहीं पहुंचे थे, जिनका इंतजार किया जा रहा था।
दो छोटे बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
मृतक दंपति अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। माता-पिता की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना से नगर एवं आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दंपत्ति द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
जांच और परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ग्लोबल इंडिया टीवी से जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट


'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी