विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघले स्टील के रिसाव से 8 श्रमिकों की मौत
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए एक बड़े हादसे में आठ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी में बड़ी मात्रा में पिघले हुए स्टील के रिसाव के कारण हुई। जानकारी के अनुसार, हादसा एक लैडल में विस्फोट होने के बाद हुआ, जिसके चलते पिघला हुआ स्टील बाहर फैल गया। घटना में कई श्रमिक इसकी चपेट में आ गए। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय पिघला हुआ स्टील लगभग 1,600 डिग्री सेल्सियस के अत्यधिक तापमान पर था। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सभी संबंधित विभागों को राहत कार्य में समन्वय के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में साइट पर मौजूद कई कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए हैं। रिसाव के बाद आग लगने से कुछ कर्मचारियों के यूनिट के अंदर फंसे होने की आशंका है। फायर और इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने व बचाव कार्य में जुटी हैं। घायल और फंसे हुए कर्मचारियों की सही संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगलापुडी अनिता ने हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए विशाखापत्तनम के जिला कलेक्टर और पुलिस आयुक्त से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने बचाव एवं राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही वंगलापुडी अनिता दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। साथ ही वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में रहकर आवश्यक निर्देश दे रही हैं।

रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात