उमरियापान थाने की बड़ी कार्यवाही अवैध रूप से बोरवेल खनन करते बोरिंग मशीन जब्त*
उमरियापान थाने की बड़ी कार्यवाही अवैध रूप से बोरवेल खनन करते बोरिंग मशीन जब्त*
पानी के संकट के बीच नियमों को तक पर रख कर होरहा था बोर खनन... लेकिन उमरिया पान पुलिस के सख़्ती के आगे नहीं चली मनमानी, अवैध बोरिंग मशीन हुई जप्त!


पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी स्लिमनाबाद श्रीमती अकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पुलिसथाना प्रभारी उमरियापान महेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में, उमरियापान पुलिस ने अवैध बोरिंग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है।
07.जून 2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम टोला निवासी छोटू लोधी अपने घर की बाड़ी में बिना सक्षम अनुमति के बोरवेल खनन करा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु स.उ.नि. कोदूलाल दाहिया ने हमराही स्टाफ व साक्षियों के साथ ग्राम टोला पहुंचकर छोटू लोधी की बाड़ी में दबिश दी।
मौके पर एक बोरिंग मशीन (क्र. KA 01MH6166) का चालक रामभजन कोल (उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम मजौली, थाना सिहोरा) बोरवेल करते मिला। पुलिस द्वारा अनुमति संबंधी कागजात मांगने पर वह मौके पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह मशीन एजेंट रामभूषण मिश्रा (निवासी ग्राम हरदुआ, सिहोरा) के कहने पर यह कार्य कर रहा था और उसी ने उसे मजदूरी पर रखा है।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 07.जून .2026 को 21.30 बजे बोरवेल मशीन (KA 01MH6166) को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त कर कब्जे में लिया।
कलेक्टर के आदेश (क्र. /1/907776/पेयजल/राहत/2026) का स्पष्ट उल्लंघन पाए जाने पर थाना उमरियापान में अपराध क्रमांक 179/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
👉इन आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला :- रामभजन कोल (मशीन चालक), निवासी ग्राम मजौली, थाना सिहोरा
छोटू लोधी (मकान मालिक), निवासी ग्राम टोला, थाना उमरियापान
रामभूषण मिश्रा (मशीन एजेंट), निवासी ग्राम हरदुआ, थाना सिहोरा
तीनो आरोपियों के विरुद्ध धारा 223 BNS एवं धारा 9 म.प्र. पेय जल परिरक्षण अधिनियम 1986 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि महेन्द्र जायसवाल के निर्देशन में स.उ.नि. कोदूलाल दाहिया, सउनि गया प्रसाद मंगोरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ग्लोबल इंडिया टीवी के लिए कटनी से जिला ब्यूरो राजेश केवट की रिपोर्ट!

रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें