नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने घंटाघर स्थित वर्मा गली के जर्जर एवं जोखिमपूर्ण भवन को पूर्णतः ध्वस्त कर संभावित खतरा किया समाप्त*
नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने घंटाघर स्थित वर्मा गली के जर्जर एवं जोखिमपूर्ण भवन को पूर्णतः ध्वस्त कर संभावित खतरा किया समाप्त*

दूसरे दिन शनिवार को भी दिनभर चली कार्यवाही
कटनी। आगामी वर्षा ऋतु के दौरान जर्जर भवनों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निगम प्रशासन द्वारा शुक्रवार को महात्मा गांधी वार्ड अंतर्गत घंटाघर क्षेत्र स्थित वर्मा गली में लंबे समय से जर्जर एवं जोखिमपूर्ण अवस्था में खड़े भवन को चरणबद्ध कार्रवाई करते हुए शनिवार को उक्त जर्जर भवन को पूर्णतः ध्वस्त कर दिया गया।
*शनिवार को दिनभर लगे रहे श्रमिक*
अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा शुक्रवार को प्रथम चरण में मशीनों के माध्यम से भवन के अत्यधिक जर्जर एवं खतरनाक हिस्सों को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई थी।
उन्होंने बताया कि भवन के कुछ हिस्सों तक मशीनरी की पहुंच संभव नहीं होने के कारण शेष कार्य को मैनुअल तरीके से संपादित किया गया। इसके लिए श्रमिकों की सहायता से सावधानीपूर्वक भवन को चरणबद्ध रूप से हटाया गया तथा शनिवार रात्रि तक उक्त जर्जर भवन को पूर्णतः ध्वस्त कर स्थल को सुरक्षित बना दिया गया। इस कार्यवाही से क्षेत्र में लंबे समय से बना संभावित दुर्घटना का खतरा पूरी तरह समाप्त हो गया है। निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही उपरांत मार्ग, स्थल से मलबे को अलग कर आवागमन सुगम बनाने की कार्यवाही की जा रही है।
*निगम प्रशासन की अपील*
नगर निगम प्रशासन द्वारा वर्षा पूर्व विशेष अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित जर्जर एवं खतरनाक भवनों का सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। निगम प्रशासन ने जर्जर भवन स्वामियों से भी अपील की है कि वे अपने जर्जर अथवा दुर्घटना संभावित भवनों की को स्वेच्छा से हटाने की कार्यवाही करें, जिससे समय रहते जन सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अन्यथा की स्थिति में निगम प्रशासन द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ग्लोबल इंडिया टीवी के लिए कटनी से जिला ब्यूरो राजेश केवट की रिपोर्ट!

झंडू कुमार ने रचा इतिहास, कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी बोले- पूरे देश को किया गौरवान्वित
अश्विन का बड़ा बयान, बोले- मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार में बस यही एक अंतर है
बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर
रथ यात्रा हादसे की जांच तेज, अधिकारियों के आने से पहले बदला गया घटनास्थल
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में भारी तबाही, राहत-बचाव के दौरान मिले शवों के अवशेष
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
डॉक्टरों की सलाह पर शबाना आजमी ने रोका विरोध प्रदर्शन, सामने आई बीमारी की वजह
नगर निगम में सैलरी के नाम पर लाखों का खेल, दो कर्मचारी निलंबित, जांच जारी