पेट्रोल ने फिर लगाया शतक पार का झटका, रायपुर से बिलासपुर तक बढ़े नए रेट
रायपुर | पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर अब भारत के आम नागरिकों की जेब पर पड़ने लगा है। वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण घरेलू बाजार में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाला आया है। इस ताजा वृद्धि के तहत पेट्रोल के दाम में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें ₹105 प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर गई हैं।
आज सुबह से लागू हुईं नई दरें, राष्ट्रीय राजधानी में भी बढ़े दाम
सरकारी तेल कंपनियों द्वारा बढ़ाए गए दाम आज सुबह से प्रभावी हो गए हैं। इस वृद्धि के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत ₹99.51 प्रति लीटर और डीजल का भाव ₹92.49 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि चालू महीने में आम जनता को लगा यह तीसरा बड़ा झटका है, इससे पहले भी 15 मई और 19 मई को ईंधन की कीमतों में इजाफा कर लोगों पर आर्थिक बोझ डाला गया था।
छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में ईंधन के ताजा आंकड़े
व्यापारिक वेबसाइटों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी रायपुर में पेट्रोल के दाम में 41 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे अब यहां पेट्रोल ₹105.57 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 3 पैसे महंगा होकर ₹97.48 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। बिलासपुर में भी पेट्रोल 41 पैसे महंगा होकर ₹105.57 प्रति लीटर और डीजल 49 पैसे की बढ़त के साथ ₹98.69 प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।
बस्तर और दंतेवाड़ा जैसे सुदूर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मार
राज्य के सुदूर और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में परिवहन लागत अधिक होने के कारण कीमतें और ज्यादा आसमान छू रही हैं। बस्तर में डीजल की कीमत में 96 पैसे का उछाल आया है, जिसके बाद यहां डीजल ₹100.16 प्रति लीटर हो गया है, जबकि पेट्रोल 89 पैसे महंगा होकर ₹107.04 प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसी तरह दंतेवाड़ा में भी डीजल 96 पैसे की बढ़त के साथ ₹100.13 प्रति लीटर और पेट्रोल 90 पैसे की बढ़ोतरी के बाद ₹107.00 प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। बढ़ती कीमतों को देखते हुए हाल ही में प्रशासन ने सुरक्षा और जमाखोरी रोकने के लिए खुले बर्तनों में ईंधन की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया है।

दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस