रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर बोले नितेश तिवारी, कहा- इतनी महान कहानी को पर्दे पर उतारना आसान नहीं
‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके नितेश तिवारी इन दिनों अपने सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं। रणबीर कपूर और यश जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी यह फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच, निर्देशक नितेश तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में नितेश तिवारी ने इस महाकाव्य को पर्दे पर उतारने के अपने अनुभव को डरावना, चुनौतीपूर्ण और बेहद प्रेरणादायक बताया है।
रणबीर कपूर के सवाल पर निर्देशक का बेबाक जवाब
निर्माता नमित मल्होत्रा द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में अभिनेता रणबीर कपूर और निर्देशक नितेश तिवारी आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। रणबीर जब नितेश तिवारी से पूछते हैं कि जब उन्हें पहली बार 'रामायण' निर्देशित करने का प्रस्ताव मिला, तो एक डायरेक्टर के तौर पर उनके मन में क्या विचार थे?इस पर नितेश तिवारी कहते हैं, "यह अनुभव एक साथ डरावना, चुनौतीपूर्ण और प्रेरणादायक था। डरावना इसलिए क्योंकि रामायण जैसी पवित्र और महान गाथा को पर्दे पर दिखाना एक बहुत बड़ी नैतिक जिम्मेदारी है, जिसे पूरी सटीकता के साथ पेश करना जरूरी है। वहीं, यह सफर प्रेरणादायक इसलिए रहा क्योंकि मुझे जो विजुअल वर्ल्ड (परिकल्पना) दिखाई गई, वह अद्भुत थी।"
6 साल पुराना सफर और नमित मल्होत्रा का साथ
नितेश तिवारी ने आगे बताया कि उनके मन में इस प्रोजेक्ट को लेकर कभी कोई संशय नहीं था। उन्होंने कहा, "जब आपके पास रामायण जैसी महान कहानी हो और साथ में नमित मल्होत्रा व डेन जैसी बड़ी टीम का तकनीकी सहयोग मिल रहा हो, तो आप ऐसे मौके को दोनों हाथों से लपक लेते हैं। इस सफर की शुरुआत करीब छह साल पहले हुई थी और मैं कह सकता हूं कि यह एक बेहद शानदार यात्रा रही है। मुझे लगता है कि यह मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन फैसलों में से एक था।"
निर्माता ने की तारीफ, दिवाली पर दिखेगा भव्य नजारा
वीडियो साझा करते हुए निर्माता नमित मल्होत्रा ने नितेश तिवारी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके काम की तारीफ की। नमित ने लिखा कि नितेश तिवारी के साथ काम करना उनके जीवन का एक अद्भुत अनुभव रहा है। उनकी कहानी कहने की कला, विषय की गहरी समझ और विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहकर काम संभालने का तरीका काबिले तारीफ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश की इस सबसे महान कहानी को वे पूरे सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ दुनिया के सामने रखेंगे।आपको बता दें कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा, जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली 2026 पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल बजरंगबली और रवि दुबे लक्ष्मण की मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस