दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
नई दिल्ली : सोमवार सुबह तक जारी तेज हवाओं के कारण व कुछ इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम का ऐसा मिजाज अभी एक से दो दिन तक बना रहेगा। विभाग के अनुसार पांच मई को भी आंशिक बादल छाए रहने व हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में बीते दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, इससे गर्मी में ठंडक का अहसास हुआ है। रविवार रात से जारी तेज हवाओं और सुबह हुई बारिश के कारण तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मई की शुरुआत में ही ठंडक का अहसास होने लगा।
सोमवार को तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सफदरजंग मानक केंद्र पर अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 7.1 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम रहा। यह 13 अप्रैल के बाद सबसे कम न्यूनतम तापमान है।
कहां कितना तापमान और बारिश
वहीं मौसम विभाग के अन्य केंद्रों पर अधिकतम तापमान में लगभग 7 से 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब 3 से 7 डिग्री तक की गिरावट आई है। सबसे अधिक गिरावट आयानगर केंद्र पर दर्ज की गई, जहां तापमान में करीब 10 डिग्री की कमी देखी गई। यहां अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 10 डिग्री कम है। वहीं पालम में तापमान सामान्य से 9.7 डिग्री कम के साथ 30.4 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि रिज में तापमान सामान्य से 9 डिग्री की कमी के साथ 31.0 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, सफदरजंग केंद्र पर सोमवार सुबह तक 5.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि आयानगर में 013.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
एक-दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज
सोमवार सुबह तक जारी तेज हवाओं के कारण व कुछ इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम का ऐसा मिजाज अभी एक से दो दिन तक बना रहेगा। विभाग के अनुसार पांच मई को भी आंशिक बादल छाए रहने व हल्की बारिश की संभावना है। दोपहर बाद 20-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 32-34 और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
आठ मई से बढ़ेगा तापमान
आठ मई के बाद तापमान में फिर से तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आठ मई को अधिकतम तापमान 37-39 और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री रहने की संभावना है। 9 व 10 मई को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है। इस दौरान तापमान 38-40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री तक रह सकता है।

CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात