रतलाम नामली प्रत्येक युवा गांव गांव जाकर जैविक कृषि के बारे में करें प्रचार प्रसार ,,सोलंकी
रतलाम नामली प्रत्येक युवा गांव गांव जाकर जैविक कृषि के बारे में करें प्रचार प्रसार ,,सोलंकी


जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव गांव में जाकर जैविक कृषि हेतु प्रचार प्रसार करे ।
नामली स्थित हरियाली एग्रीलाइफ जैविक खेती प्रशिक्षण केंद्र पर एमएसडब्ल्यू विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जैविक खेती की तकनीकों, महत्व और इसके व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना था,प्रशिक्षण सत्र में हरियाली एग्रीलाइफ के संचालक टीकमचंद जोगचंद ने जैविक खेती के महत्व, उपयोगिता तथा वर्तमान समय में इसकी बढ़ती आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी,रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों और जैविक पद्धतियों के लाभों को सरल भाषा में समझाते हुए विद्यार्थियों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षक अमित कुमावत द्वारा विद्यार्थियों को वर्मी कम्पोस्ट इकाई का भ्रमण कराया गया,कम्पोस्ट तैयार करने की संपूर्ण प्रक्रिया, उपयोगी केंचुओं की भूमिका तथा इसकी खेती में उपयोगिता के बारे में प्रशिक्षण दिया
कार्यक्रम में परामर्शदाता प्रदीप बिड़वाल, आशीष यादव, मेघा क्षोत्रिय , जितेन्द्र पाटीदार, छात्र महेश राठौर, प्रदीप तलोदीया, सुभानकिनी, आशीष उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में सभी ने जल गंगा अभियान अंतर्गत जल संरक्षण की शपथ ली।


जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट

'जन नायकन' की स्टारकास्ट की फीस आई सामने, विजय सबसे आगे, बाकी सितारों को क्या मिला?
खूंखार सियार का आतंक! घर में घुसकर सात लोगों को काटा, मची अफरा-तफरी
सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस
रिकॉर्ड से बस 16 रन दूर अभिषेक शर्मा, कोहली-केएल राहुल वाले एलीट क्लब में एंट्री तय?
मुख्यमंत्री का बड़ा दौरा आज, 340 करोड़ के विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला
इस्तीफे की मांग पर विपक्ष अडिग, सरकार ने दी चर्चा की चुनौती
शास्त्री की ड्रीम वनडे XI में एंडरसन और जहीर को नहीं मिली जगह, कप्तानी पर भी बड़ा फैसला