समाधान दिवस- डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई
हाथरस। सिकंदराराऊ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक रंजीवनाथ सिन्हा के साथ तहसील सिकन्दराराऊ में जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी नेकहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। उन्होंने शिकायतों को एक-एक कर सुना और संबंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुलाकर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। भूमि विवाद या अन्य मामलों में सभी पक्षों की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण कहा गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि फरियादियों की संतुष्टि ही समाधान दिवस का लक्ष्य है। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही बरतेगा या समय पर शिकायत का संज्ञान नहीं लेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए सभी कार्यालयों में पशु-पक्षियों व आमजन के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यालय में कम से कम एक-दो छोटी पानी की टंकियां या पात्र रखवाए जाएं और उनमें प्रतिदिन सामान्य स्वच्छ पानी बदला जाए। कार्यालय परिसर में वृक्षों के नीचे छायादार व्यवस्था व चबूतरे बनवाने को कहा गया। वॉटर कूलर न होने पर मटके की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराई जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सिकंदराराऊ में प्राप्त 73 शिकायतों में से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अतिरिक्त तहसील सदर में प्राप्त 82 शिकायतों में से 5, तहसील सादाबाद में प्राप्त 28 शिकायतों में से 2 तथा तहसील सासनी में प्राप्त 54 शिकायतों में से 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सिकन्दराराऊ, क्षेत्राधिकारी पुलिस, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, एलडीएम, जिला पंचायत राज अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता (लोक निर्माण, विद्युत, जल निगम), अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिकन्दराराऊ व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत हसायन उपस्थित रहे।

लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
'जन नायकन' की स्टारकास्ट की फीस आई सामने, विजय सबसे आगे, बाकी सितारों को क्या मिला?
खूंखार सियार का आतंक! घर में घुसकर सात लोगों को काटा, मची अफरा-तफरी
सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस
रिकॉर्ड से बस 16 रन दूर अभिषेक शर्मा, कोहली-केएल राहुल वाले एलीट क्लब में एंट्री तय?
मुख्यमंत्री का बड़ा दौरा आज, 340 करोड़ के विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला