ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
रायपुर : जहां वहां राह इस उक्ति को ईट निर्माण कार्य से जुड़ी महिलाएं चरितार्थ कर रही है। आदिवासी बहुल कोंडागांव जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत कुधुर में समूह की महिलाएं सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत कर रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।
समूह की महिलाओं ने सीआईएफ एवं बैंक लिंकेज के माध्यम से 4 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर सीमेंट ईंट निर्माण कार्य प्रारंभ किया। सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आत्मविश्वास के साथ स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ीं। आज उनके द्वारा निर्मित मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण ईंटों की मांग आसपास के गांवों में लगातार बढ़ रही है।
पूर्व में जहां महिलाएं केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, वहीं अब वे आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए परिवार की आय में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस पहल से न केवल समूह की महिलाओं को नियमित रोजगार मिला है, बल्कि गांव के अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। ईंट निर्माण से महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। साथ ही उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर आत्मनिर्भरता का संदेश दे रही हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप यह पहल सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। ग्राम पंचायत कुधुर की यह पहल ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक उत्कृष्ट उदाहरण है। महिलाओं को अवसर और सही मार्गदर्शन मिलने पर समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को चीन का सहारा, विदेशी मुद्रा संकट में मिली राहत
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
सरकार-CJP बातचीत के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित, नई दिल्ली समेत कई स्टेशन बंद
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?