खुश रहने करें सूखे मेवे का नाश्ता
सुबह उठते ही कुछ लोग गुस्से में दिखते हैं या अवसाद ग्रस्त नजर आते हैं। ऐसे में हमें समझ नहीं आता कि क्या किया जाये। अगर आप के साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो अपने खान-पान पर ध्यान दें। बात इतनी सी है कि खान पान का असर सेहत के साथ ही दिमाग पर भी पड़ता है। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो सेहत के साथ-साथ मूड को भी ठीक रखते हैं। आइए जानते हैं इसमें से कौन से एक चीज खाने से किस तरह आप पूरा दिन खुश रहेंगे।
सूखे मेवे
नाशते में एक मुट्ठी सूखे मेवों का सेवन जरूर करें। इसमें आप बादाम, काजू, पिस्ता, किश्मिश आदि किसी भी तरह का मेवा खा सकते हैं। इसमें मौजूद सेलेनियम नामक खनिज पदार्थ चिंता,थकावट, उदासी आदि कम करने में मददगार है। इससे आप अच्छा और तरोताजा महसूस करेंगे।
चॉकलेट
हर समय खुद को दुखी महसूस करते हैं तो चॉकलेट का सेवन करें। चॉकलेट में मौजूद अनांड़माइन तत्व मस्तिष्क में डोपामाइन के स्तर को बनाए रखने में मददगार है। इससे आप तनाव मुक्त महसूस करने लगेगे और मन भी शांत बना रहेगा।
पास्ता
साबुत अनाज से बना पास्ता हैल्दी फूड की लिस्ट में शामिल है। इसमें पाई जाने वाली मैग्निशियम की मात्रा तनाव के स्तर को कम करती है।
पालक
पालक में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें आयरन, विटामिन ए और सी जैसे तत्व भी शामिल होते हैं। एनर्जी से भरपूर रहने के लिए पालक का सेवन जरूर करें।
ओट्स ब्रेड
नाश्ते में व्हाइट ब्रेड की जगह पर साबुत अनाज से बनी डबल रोटी मैग्नीशियम की कमी को पूरा करती है। सारा दिन तनाव मुक्त रहने के लिए नाश्ते में इस ब्रेड से बना टोस्ट या फिर सैंडविच खाना फायदेमंद है।

इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का दिल छू लेने वाला बयान
'रामायण' के ट्रेलर में देरी क्यों? CJP प्रोटेस्ट से लेकर 'स्पाइडर-मैन' तक जानिए पूरी कहानी
सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल
जल जीवन मिशन में सेंध! रतलाम से मामा-भांजा गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की तलाश
कैलिबर माइनिंग ने निवेशकों को किया खुश, लिस्टिंग के साथ 19% तक उछला शेयर
छात्रों के मुद्दे पर सोनिया गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, NEET विवाद फिर गरमाया
पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, आज कैबिनेट में होंगे अहम फैसले
मुंबई में भारी बारिश का असर, रतलाम मंडल की कई ट्रेनें रद्द