जिला देवास में बैंक नोट प्रेस मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक की मांग पर बैक नोट प्रेस में कैफेटेरिया का हुआ उद्घाटन
लोकेशन देवास
जिला देवास में बैंक नोट प्रेस मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक की मांग पर बैक नोट प्रेस में कैफेटेरिया का हुआ उद्घाटन
आज दिनांक 24/04/26 बैंक नोट प्रेस के मुख्य महाप्रबंधक के.एन.महापात्र के द्वारा मां अन्नपूर्णा की पूजा अर्चना पंडित अभय पांडे के द्वारा विधि विधान से की गई उसके बाद बीएनपी कैंटीन में कैफेटेरिया का उद्घाटन किया गया। इसमें मुख्य रूप से कार्य समिति अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक एस.के.राठौर डीजीएम एच.आर सिद्धार्थ श्रीवास्तव कार्यवाहक अध्यक्ष तरुण मिश्रा कार्य समिति महासचिव वैभव पैखले क्रेडिट सोसायटी अध्यक्ष एम.एल.पवार समस्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य महाप्रबंधक के मार्गदर्शन मैं एवं कार्य समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में कैंटीन कमेटी राकेश कुमार महेश चंदन के सहयोग से एवं बैंक नोट प्रेस कर्मचारी कांग्रेस इंटक मान्यता प्राप्त यूनियन के द्वारा कारखाने में कर्मचारियों को एक नई सौगात दी गई। इस कैफेटेरिया में विशेष रूप से दूध,दही,छाछ,लस्सी,आइस क्रीम,हल्दीराम के नमकीन उपलब्ध रहेंगे। प्रबंधन एवं मान्यता प्राप्त यूनियन और कैंटीन कमेटी के द्वारा नऐ कैफेटेरिया के शुभ उद्घाटन पर सभी को बधाई दी गई। सब्बू गणेश,विवेक सोनकर, मो.युसुफ, मोहित कुमार ,जगमोहन मिश्रा,पूरण चंद,बुद्धाराम,विनायक कोहले अभिषेक अवस्थी,निलेश माहेकर,अभय जेसल,विनोद तंवर, राहुल त्रिवेदी, सोहन कुमार,अर्जुन तलोटा,प्रदीप कुमार,युवराज का विशेष सहयोग रहा। महिला कर्मचारी भी उपस्थित रही। मुख्य महाप्रबंधक ने अपने उद्बोधन में कहां की यह सुंदर पहल न केवल सुविधाओं में वृद्धि करेगी, बल्कि सभी के लिए एक सुखद और आरामदायक वातावरण भी प्रदान करेगी। कार्य समिति के अध्यक्ष के द्वारा कहां की ईश्वर से प्रार्थना है कि यह कैफेटेरिया निरंतर प्रगति करे और हमेशा खुशियों, सफलता और बेहतरीन सेवाओं का केंद्र बना रहे। मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक के महासचिव जाहिद पठान ने कहां की मान्यता प्राप्त यूनियन ने जो कहा है वह करके दिखाया है। और इसमें सहयोग आप सभी कर्मचारियों का है। काम किया है, काम करेंगे। के उद्देश्य से :- हमारा इरादा है,मेहनत की राह पे चलना ही असली वादा है। रुकेंगे नहीं हालातों से,चाहे कितनी भी मुश्किल आऐ,हर मंज़िल को पाना ही अब अपना इरादा है। कार्यक्रम का आभार ईपीएफ ट्रस्टी भुवन साहू के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य निदेशक महोदय एवं इकाई प्रबंधन और कैफेटेरिया में सहयोग प्रदान करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया गया। यह समस्त जानकारी महासचिव जाहिद पठान के द्वारा दी गई है।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक