Bihar की पहली कैबिनेट में 22 फैसले, 11 शहरों में रजिस्ट्री पर रोक और महिला पुलिस को स्कूटी
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई पहली औपचारिक कैबिनेट बैठक में बिहार के भविष्य को लेकर कई दूरगामी निर्णय लिए गए। लगभग एक घंटे चली इस बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी। सरकार ने बुनियादी ढांचे, महिला सुरक्षा, पर्यटन और युवाओं के लिए खजाना खोल दिया है।
बैठक के 5 सबसे बड़े फैसले:
-
11 शहरों का कायाकल्प: बिहार के 11 प्रमुख शहरों (पटना, गया, दरभंगा आदि) में 'ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप' विकसित की जाएगी। भू-माफियाओं पर लगाम कसने के लिए इन निर्धारित क्षेत्रों में जमीन की रजिस्ट्री और निर्माण पर तत्काल रोक लगा दी गई है।
-
महिला पुलिस को मिलेगी स्कूटी: महिला सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई के लिए सरकार 1,500 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी और 3,200 पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल देगी। इसके लिए 66.75 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
-
बाबा हरिहरनाथ कॉरिडोर: सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस भव्य परियोजना के लिए 680 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
-
ITI और शिक्षा का आधुनिकीकरण: राज्य के 75 ITI संस्थानों को 3,615 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। साथ ही IIT पटना में रिसर्च पार्क और इंक्यूबेशन सेंटर की स्थापना होगी।
-
बुजुर्गों को सम्मान: 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'घर-घर पंजीकरण' सुविधा शुरू की गई है। अब उन्हें रजिस्ट्री दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे।

'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट