दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: रफ्तार का रोमांच, पर डिजिटल मैप में 'लोकेशन' गुम!
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: रफ्तार तो मिली, पर मैप पर 'रास्ता' अब भी अधूरा
सहारनपुर| यदि आप दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ी सावधानी बरतें। एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां भले ही तेज रफ्तार से दौड़ रही हों, लेकिन ऑनलाइन मैप पर पूरा रूट अब तक अपडेट नहीं हुआ है। इससे यात्रियों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। मैप पर एक्सप्रेसवे की लोकेशन 344-जी के नाम से तो दिखाई दे रही है, लेकिन इंटरचेंज, पेट्रोल पंप और रेस्ट एरिया की सटीक जानकारी नदारद है।
ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, जड़ौदा पांडा से गागलहेड़ी तक के 40 किमी के सफर में पाया गया कि ख्यावड़ी, बड़गांव इंटरचेंज और बडूली रेस्ट एरिया की लोकेशन ऑनलाइन मैप पर उपलब्ध नहीं है। मैप केवल लाखनौर इंटरचेंज और टोल बूथ पर ₹105 का शुल्क दर्शा रहा है। रेस्ट एरिया की जानकारी न होने के कारण वाहन चालक खान-पान के लिए पुराने रास्तों पर भटकते देखे गए।
यात्रियों का अनुभव: देहरादून से लौट रहे डॉ. ईश्वर राणा ने बताया कि वर्तमान में यात्रियों को केवल साइन बोर्ड और स्थानीय निर्देशों के भरोसे ही सफर करना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली के राहुल सैनी के अनुसार, बड़गांव इंटरचेंज की लोकेशन मैप पर न मिलने के कारण उन्होंने पूरा सफर साइन बोर्ड के सहारे तय किया।
NHAI का पक्ष: एनएचएआई के जेई सोनू सिंह ने स्पष्ट किया कि नए रोड को मैप पर अपडेट करने के लिए सैटेलाइट डेटा, ग्राउंड सर्वे और तकनीकी परीक्षण की आवश्यकता होती है। चूंकि एक्सप्रेसवे चरणबद्ध तरीके से खुल रहा है, इसलिए पूरी कनेक्टिविटी फाइनल होने के बाद ही मैप पूरी तरह अपडेट हो पाएगा।
हाईटेक निगरानी और टोल की तैयारी: एक्सप्रेसवे पर स्पीड मीटर सक्रिय हो गए हैं। निर्धारित गति सीमा से ऊपर जाने वाले वाहनों की रफ्तार को मीटर लाल रंग में और सामान्य गति को हरे रंग में प्रदर्शित कर रहा है। बड़गांव इंटरचेंज पर टोल बूथ का काम युद्ध स्तर पर जारी है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि अगले सप्ताह से टोल वसूली शुरू हो सकती है।
पुराने हाईवे पर सन्नाटा: एक्सप्रेसवे शुरू होने से दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक 70% तक कम हो गया है। जिवाना टोल प्लाजा के प्रबंधक राहुल चौधरी ने बताया कि पहले जहां रोजाना 12 हजार वाहन गुजरते थे, अब यह संख्या सिमटकर 4 हजार रह गई है, जिससे टोल राजस्व में भारी गिरावट आई है।

राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग