मुरादाबाद दोहरा हत्याकांड: पिता के उकसाने पर बेटे ने बच्चों के सामने की मां-बाप की हत्या।
मुरादाबाद| मुरादाबाद दोहरा हत्याकांड: पिता ने ही बेटे को दी थी हत्या की सुपारी मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में राजा और उसकी पत्नी फराह की नृशंस हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य सूत्रधार फहीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही अपने बेटे फरजंद को हत्या के लिए उकसाया था। फहीम ने बेटे से कहा था, "अगर मेरी बेइज्जती का बदला नहीं ले सकते, तो मुझे अपना चेहरा मत दिखाना।" इसी उकसावे में आकर फरजंद ने अपने साथियों और चचेरे भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। विवाद की जड़ 24 हजार रुपये का बकाया और रविवार को हुई मारपीट थी, जिसमें फहीम का सिर फट गया था।
बकाया राशि को लेकर था विवाद पुलिस जांच के अनुसार, फहीम और उसके साथियों ने राजा को सवा दो लाख रुपये में एक प्लॉट बेचा था। राजा उस पर कमरा बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहा था, लेकिन 24 हजार रुपये बकाया होने के कारण रजिस्ट्री रुकी हुई थी। फहीम अब बकाया राशि बढ़ाकर मांग रहा था, जिसे लेकर रविवार को दोनों के बीच संघर्ष हुआ। अस्पताल में भर्ती फहीम ने वहीं से प्रतिशोध की पटकथा लिखी और अपने बेटे को हत्या के लिए तैयार किया।
बच्चों के सामने उजाड़ा आशियाना सोमवार रात जब राजा और फराह अपने कमरे में थे, तभी आरोपियों ने घर में घुसकर बच्चों के सामने ही उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। डेढ़ साल का मासूम अब्बास, 8 साल की अफ्शा और 5 साल का आतिफ इस खौफनाक मंजर के गवाह बने। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। फिलहाल, मासूम अब्बास सदमे और बुखार से तप रहा है, जबकि अन्य बच्चे अपने माता-पिता के लिए सुबक रहे हैं।
रामगंगा की जमीन पर अवैध कब्जों का खुलासा इस हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों ने रामगंगा नदी की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों की पोल खोल दी है। आरोप है कि फहीम और उसका गिरोह नदी की जमीन पाटकर अवैध प्लॉटिंग करता है। प्रशासन की अनदेखी के कारण नदी किनारे बस्तियां बस गई हैं। पूर्व में प्रशासन ने कार्रवाई की कोशिश की थी, लेकिन मशीनों के फंसने के बाद अभियान दोबारा शुरू नहीं हो सका, जिससे भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब