कटनी मदरसा मामला: 160 बच्चों की बिहार वापसी की तैयारी, अररिया प्रशासन की रिपोर्ट का इंतजार
जबलपुर। रेल मंडल के कटनी स्टेशन पर गत 15 अप्रैल को रोके गए 163 बच्चों को वापस बिहार भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार के अररिया प्रशासन से 15 बच्चों की सामाजिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद अगले एक-दो दिन में बाकी बचे 160 बच्चों को ट्रेन से रवाना किया जाएगा।
बाल गृह से होगी रवानगी
मानव तस्करी के संदेह में उतारे गए इन बच्चों को वर्तमान में कटनी और जबलपुर के बाल सुरक्षा गृहों में रखा गया है। अब तक तीन बच्चों को उनके घर भेजा जा चुका है। बाल कल्याण समिति और जीआरपी की निगरानी में इन्हें अररिया की समिति को सौंपा जाएगा। रेलवे प्रशासन से बच्चों की वापसी के लिए विशेष बोगियों की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है।
सभी आठ शिक्षक रिहा
जीआरपी ने मामले में संदिग्ध आठ शिक्षकों (सद्दाम, अमान उल्ला सहित अन्य) को लंबी पूछताछ के बाद शनिवार को छोड़ दिया है। शिक्षकों का दावा था कि वे बच्चों को महाराष्ट्र और कर्नाटक के मदरसों में धार्मिक शिक्षा के लिए ले जा रहे थे। महाराष्ट्र के नांदेड़ और लातूर गई पुलिस टीमों को भी जांच में कोई नया सुराग या संदिग्ध दस्तावेज नहीं मिले हैं।

राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर