"असम से भगाता हूँ, बंगाल से घुस जाते हैं"— घुसपैठ के मुद्दे पर हिमंत का दीदी पर सीधा हमला
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मुहाने पर खड़ा है और राजनीतिक बयानबाजी अब अपने चरम पर पहुँच गई है। इसी क्रम में असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रैंड नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनावी रैली के दौरान ममता सरकार पर तीखा हमला बोला। सरमा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 'घुसपैठ की राजनीति' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा।
घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेगा भारत
सीएम सरमा ने कड़े शब्दों में कहा कि ममता बनर्जी ने वोट बैंक के लिए राज्य की सीमाओं को असुरक्षित छोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में बांग्लादेशी मुसलमानों की घुसपैठ बढ़ी है, जिससे राज्य की सुरक्षा और जनसांख्यिकी को खतरा है। सरमा ने हुंकार भरते हुए कहा, "मैं असम से जिन्हें भगाता हूँ, वे बंगाल की ढील के कारण फिर अंदर आ जाते हैं। भारत को घुसपैठ मुक्त बनाने के लिए बंगाल में भाजपा का आना अनिवार्य है।"
गोरखालैंड और राम मंदिर पर बड़ा बयान
रैली में सरमा ने गोरखा समुदाय को भी साधने की कोशिश की। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार सत्ता में आते ही गोरखालैंड मुद्दे का स्थायी और संवैधानिक समाधान निकालेगी। वहीं, बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर एजेयूपी (AJUP) के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने साफ कहा कि भारत में 'बाबर' के नाम पर कुछ भी स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने दो टूक कहा, "मस्जिद बनाने से परहेज नहीं, लेकिन बाबर के नाम पर मस्जिद बाबर के देश में ही बननी चाहिए, भारत में नहीं।"

राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर