पश्चिम एशिया संकट पर नजर: प्रधानमंत्री सुरक्षा और आर्थिक मामलों की कैबिनेट को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सुबह 11:30 बजे होने वाली इस बैठक में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) देश की सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा करेगी। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) और केंद्रीय कैबिनेट की बैठक को भी संबोधित करेंगे।
राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक संकट पर नजर यह बैठक पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हो रही है। सरकार वैश्विक संघर्षों का भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर का आकलन कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, देश में ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखने के लिए पेट्रोलियम, एलएनजी और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
आर्थिक और कृषि व्यवस्था की समीक्षा सुरक्षा के साथ-साथ बैठक में घरेलू जरूरतों पर भी चर्चा होगी। इसमें बिजली उत्पादन के लिए कोयला भंडार की स्थिति, उर्वरकों की उपलब्धता और आगामी खरीफ व रबी सीजन के लिए किसानों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के बावजूद देश की खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर कोई आंच न आए।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
ईरान-अमेरिका टकराव: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहे जहाज को IRGC ने समुद्र के बीच रोका
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई