Box Office पर ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार धीमी, 29वें दिन सबसे कम कमाई
रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' का दबदबा है। इसके बाद सिनेमाघरों में जो फिल्में रिलीज हुईं, वह इसके सामने पानी भरती नजर आईं। हाल ही में पैन इंडिया फिल्म 'डकैत' रिलीज हुई। यह बॉक्स ऑफिस पर बहुत खास नहीं कर पाई। इसी तरह से 'धुरंधर 2' के बाद हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' रिलीज हुई। जानते हैं इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है।
'धुरंधर 2' की टोटल कमाई
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत से ही यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। 29वें दिन इसका कलेक्शन घटा है। गुरुवार को इसने 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को इसने 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने कुल 1103.12 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
- पहले हफ्ते में 'धुरंधर 2' ने 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे।
- दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 263.65 करोड़ रुपये रही थी।
- तीसरे हफ्ते में इस फिल्म का कलेक्शन 110.60 करोड़ रुपये रहा।
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। दुनियाभर में इसने 29 दिनों में 1737.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब है। 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1742.10 करोड़ रुपये है। 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन हैं।
'डकैत' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की अदाकारी से सजी फिल्म 'डकैत' शुरू से ही बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रही है। 10 अप्रैल को रिलीज हुई यह फिल्म सातवें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटा पाई। बुधवार को इसने 1.55 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत में इसने कुल 28.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह इसके पहले हफ्ते का भी टोटल कलेक्शन है।
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन
26 मार्च को भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' अब भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। हालांकि अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है। 22वें दिन फिल्म ने सिर्फ 99 लाख रुपये कमाए। बुधवार को इसने 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 59.99 करोड़ रुपये हो चुकी है।

केदारनाथ का त्रिकोणीय शिवलिंग: क्या है महाभारत से जुड़ा रहस्य?
दक्षिण का खाटू धाम: जहां बाबा श्याम करते हैं हर मुराद पूरी
शनि होंगे वक्री: 138 दिनों में चमकेगी 3 राशियों की किस्मत
राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन