अमरावती मामला: कार्रवाई तेज, मुख्य आरोपी का घर ढहाया गया; जांच का दायरा बढ़ा
अमरावती/मुंबई। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में लड़कियों को झांसा देकर उनका यौन उत्पीड़न करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद (19) के घर पर बुलडोजर चला दिया।मुख्य आरोपी परतवाड़ा निवासी अयान अहमद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट ने 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने आईपीएस डॉ शुभम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इस में 11 पुलिस अधिकारी और 36 कांस्टेबल शामिल हैं।
लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग का शक :
भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ अनिल बोंडे ने इस मामले को उजागर करते हुए इसमें किसी बड़े गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई है। उन्होंने दावा किया कि यह नेटवर्क नागपुर समेत अन्य शहरों तक फैला हो सकता है। जांच के केंद्र में अब संगठित शारीरिक शोषण गिरोह, ब्लैकमेलिंग, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे गंभीर पहलू भी शामिल हैं। अमरावती के प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वयं इस मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने पीड़ितों को आश्वासन दिया है कि उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
आरोपियों के मोबाइल में मिले 18 वीडियो और 39 तस्वीरें
मामले में 180 से अधिक लड़कियों के यौन शोषण और 350 से अधिक आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने एक संगठित समूह बनाकर ट्यूशन और कोचिंग कक्षाओं के बाहर लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाया। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान उजेर इकबाल खान, तबरेज खान तसलीम खान और मोहम्मद साद मोहम्मद साबिर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं, जिनसे अब तक 18 वीडियो और 39 तस्वीरें बरामद की जा चुकी हैं।

मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मंडल में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन
बिना वैध अनुमति इलाज कर रहे 32 पाकिस्तानी डॉक्टर, जांच तेज
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
गौतम बुद्ध नगर का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल में 8वां और इंटर में 12वां स्थान