किताब निकालने में देरी पर छात्र को बेरहमी से पीटा, शिक्षिका गिरफ्तार
राजनांदगांव|छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में टीचर की पिटाई के बाद एक छात्र की हालत गंभीर हो गई. इसके चलते 7वीं कक्षा का छात्र ठीक से सुन नहीं पा रहा है. ये मामला डोंगरगढ़ के खालसा पब्लिक स्कूल का है. जुलाई 2025 में बुक निकालने में छात्र को देरी हुई तो प्रियंका सिंह ने छात्र को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए थे. अब पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|
किताब निकालने में हुई देरी, टीचर ने लगातार जड़े थप्पड़
ये घटना 2 जुलाई 2025 की है. कक्षा 7वीं का छात्र सार्थक सहारे हर रोज की तरह स्कूल गया था. क्लास टीचर नम्रता साहू ने किताब निकालने के लिए कहा, लेकिन उसे बुक निकालने में देरी हो गई. टीचर ने इसकी शिकायत इंचार्ज प्रियंका सिंह से की. नाराज टीचर प्रियंका सिंह ने छात्र को 3-4 थप्पड़ जड़ दिए|
छात्र को सुनाई देना हुआ बंद
स्कूल से लौटने के बाद छात्र घर पहुंचा और मां को बताया कि उसे सुनाई नहीं दे रहा है. यह सुन घबराए परिजन छात्र को लेकर डोंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि छात्र के कान में अंदरूनी चोट आई है. इसके बाद डॉक्टरों ने छात्र को राजनांदगांव और फिर रायपुर के निजी अस्पताल में रेफर किया. छात्र का इलाज जारी है, लेकिन उसे अभी भी सुनने में तकलीक है|
आरोपी टीचर गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
इस घटना के बाद छात्र के परिजनों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और विवेचना के दौरान घटना से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए. इसके बाद जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षिका प्रियंका सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस मामले में शिकायत करने वाली दूसरी शिक्षिता नम्रता साहू फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है|

राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर