पीएम मोदी तमिलनाडु भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए सीधा जुड़ाव
नई दिल्ली,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे आयोजित होगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करने और राज्य के विकास से जुड़े सुझाव साझा करने का अवसर मिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वे 13 अप्रैल की शाम को पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। उन्होंने तमिलनाडु भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य में डीएमके सरकार के कामकाज को उजागर किया है और एनडीए के विकास दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया है। इस संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक कार्यकर्ता नमो ऐप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पार्टी ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से इसमें भाग लेने की अपील की है, ताकि जमीनी स्तर पर विचार-विमर्श को बढ़ावा मिल सके।
रोड शो की तस्वीरें भी कीं साझा
इसी बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित अपने रोड शो की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने इसे “15 किलोमीटर का बेमिसाल स्नेह” बताते हुए कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के प्रति विश्वास को दर्शाता है। तस्वीरों में बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करते नजर आए। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भाजपा सरकार स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों का समाधान करने के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगी।

राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर