पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आर्याव्रत पत्रकार संघ ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
बदनावर से रोशन रिंगनोदिया की रिपोर्ट
बदनावर। आर्याव्रत पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात कर पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि पत्रकारों को सुरक्षित वातावरण मिलना आवश्यक है, ताकि वे बिना किसी दबाव के निष्पक्ष और बेबाकी से अपनी बात सरकार और समाज तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में पत्रकार सुरक्षा कानून की सख्त आवश्यकता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव राकेश सिंह चौहान, राष्ट्रीय संरक्षक दिलीप सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार, स्वतंत्र प्रेस क्लब अध्यक्ष मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष विनय पाटीदार, सचित बाहेती, मुकेश राठौर, राजू गजभैया सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी