युवती पर चाकू से हमला, फिर युवक ने घर में सिलिंडर से धमाका कर दी जान; हालत गंभीर
शाहदरा। जिला के सीमापुरी थाना इलाके में शुक्रवार शाम एक युवक ने युवती को चाकू मारने के बाद अपने घर में सिलिंडर में आग लगाकर धमाका कर दिया। धमाके में युवक की झुलसने से मौत हो गई। वहीं युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। आशंका है कि युवक ने प्रेम प्रसंग को लेकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस पीड़ित और आरोपी युवक के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त आर पी मीणा ने बताया कि शुक्रवार को शाम 5.33 बजे सीमापुरी थाना पुलिस को रविदास मंदिर वाली गली में एक युवती को चाकू मारे जाने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवती को पीसीआर कर्मियों ने जीटीबी अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल पहुंची पुलिस ने पाया कि युवती बयान देने की हालत में नहीं है। उसके शरीर पर चाकू के घाव थे। युवती की पहचान करने के बाद पुलिस ने उसके परिवार वालों से पूछताछ की और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की। जांच में पता चला कि नई सीमापुरी के रहने वाले 24 साल के जतिन ने युवती पर चाकू से हमला किया है। पुलिस जतिन को पकड़ पाती कि इससे पहले पुलिस को एक और सूचना मिली, जिसमें नई सीमापुरी के सी ब्लॉक में एक मकान में सिलिंडर धमाका होने की बात कही गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घर में आग लगने से एक युवक की मौत हो गई है। उसकी शिनाख्त 24 साल के जतिन के रूप में हुई। पुलिस ने उसके शव को जीटीबी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया।
एक घंटे बाद अपने घर पर किया धमाका
छानबीन करने पर पता चला कि मृत जतिन ने ही शाम में युवती पर चाकू से हमला किया था। आशंका है कि वारदात को अंजाम देने के करीब एक घंटे बाद वह अपने घर पहुंचा और गैस सिलिंडर खोलकर उसमें आग लगा दी। जोरदार धमाका होने के बाद घर में आग लग गई, जिसमें जतिन की झुलस कर मौत हो गई। हादसे के समय मां घर पर नहीं थी और पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं और शुरुआती जांच में कथित तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त आर पी मीणा ने कहा कि युवती के बयान के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस दोनों परिवार वालों का बयान लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।

पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री अग्निकांड, हेलमेट यूनिट में लगी आग से एक की मौत
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए