शादी का जोड़ा पहनकर कपल की मौत, 3 साल पहले की थी लव मैरिज
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. जिले में एक दपंती ने शादी के कई सालों बाद एक बार फिर शादी जोड़ा पहना और फिर आत्महत्या कर ली. 1 मार्च की देर रात दोनों के शव उनके घर से बरामद किए. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी. मृतक पति-पत्नी की पहचान राजेंद्र उर्फ गोलू और काजल पटेल के रूप में हुई है।
3 साल पहले की थी लव मैरिज
जानकारी के अनुसार, घटना सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव की बताई जा रही है. मृतक पति-पत्नी के परिवार वालों ने बताया कि करीब तीन साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था. परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच किसी भी प्रकार का मतभेद या खबटपट नहीं थी।
शादी जोड़े में की आत्महत्या
पूरी घटना पर परिजनों का कहना है कि 1 मार्च की रात खाना खाने के बाद दोनों ही अपने कमरे में चले गए थे और फिर देर रात होने तक दोनों में कोई भी बाहर नहीं आया. इस पर परिजनों को चिंता होने लगी. जब राजेंद्र के पिता ने दरवाजा खोला तो दोनों के शव फंदे से लटके हुए थे. इस घटना की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें मृतकों ने शादी का जोड़ा पहना हुआ है. काजल दुल्हन की साड़ी में नजर आ रही तो राजेंद्र दूल्हे का सूट पहने हुए था।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों के शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरूआती जांच में सामने आया है कि महिला के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली है।
डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी मृतक काजल
डॉक्टर्स के अनुसार, काजल डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी. पुलिस फिलहाल इस घटना को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस तलाशी में घटनास्थल से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. इसके चलते आत्महत्या के कारणों का भी पता नहीं चल सका है. दूसरी तरफ परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच किसी प्रकार का कोई तनाव और विवाद नहीं था।
दोनों पक्ष के बयान दर्ज करेगी पुलिस
मामले पर पुलिस का कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद दोनाें पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और हर एक एंगल से मामले की जांच की जाएगी. पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों के चलते पति-पत्नी ने इस तरह का कदम उठाया है।

भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
OBC आरक्षण पर कानूनी घमासान, 'क्वांटिफायबल डेटा' को लेकर उठे बड़े सवाल
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
दिल्ली मेट्रो सेवाएं प्रभावित, मंडी हाउस स्टेशन पर रुकीं ट्रेनें; यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें