निजी जमीन पर बना सरकारी भवन, अब बन रहा शराब का अड्डा
बलरामपुर|छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां सरकारी भवन पर एक व्यक्ति ने मालिकाना हक जता दिया है. बिल्डिंग के मेन गेट पर ताला भी लगा दिया. अब ये भवन शराब का अड्डा बन गया है जो प्रशासन के लिए गले की फांस बन गया है|
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर के पंडरी गांव का है. बछरू डूबा मोहल्ले में प्रशासन ने करीब 6.45 लाख रुपये की लागत से साल 2019-20 में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण करवाया था. भवन के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत को जिम्मेदारी दी गई थी. अब यही भवन मुसीबत बन गई है. इसके निर्माण को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है. भवन का निर्माण सरकारी भूमि पर ना कराकर निजी जमीन पर करा दिया गया|
सरकारी भवन बना शराब का अड्डा
आंगनबाड़ी भवन पर कब्जा जमाने के बाद कथित जमीन मालिक ने गेट पर ताला दिया. इसके साथ शराब का अड्डा चलने लगा. जहां छोटे-छोटे बच्चों के लिए पौष्टिक वितरित किया जाता था, वहां अब जाम झलकने लगे हैं. जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक प्रशासन ने इस बात की सुध नहीं ली है. भवन परिसर में शराब की बोतलें भी पड़ी हुई हैं|
नौकरी का आश्वासन दिया था
आंगनबाड़ी भवन बनने के बाद कुछ दिनों तक यहां संचालन जारी रहा. इसके बाद ताला लगा दिया गया. अब इसे कच्चे मकान में संचालित किया जा रहा है. जिस शख्स ने सरकारी भवन की जमीन पर मालिकाना हक जताया है, उसका कहना है कि अधिकारियों और सरपंच ने उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया था. ग्रामीणों ने इसे लेकर विरोध भी जताया है|

अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
विश्व कप की तैयारियों के बीच अफगानिस्तान ने बदला कप्तान, शाहिदी ने छोड़ी जिम्मेदारी
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश
'धुरंधर 3' का जिक्र कर गुरफतेह ने छात्र आंदोलन पर कही बड़ी बात, कई सितारों ने भी दिया साथ