3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे होते हैं मनी मैग्नेट, इस उम्र में मिलती है अपार सफलता
Birth Date Astrology: गुरु की कृपा के कारण मूलांक 3 वाले स्वभाव से बुद्धिमान, दूरदर्शी और महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग पैदायशी लीडर और मनी मैग्नेट माने जाते हैं। कहते हैं इनके अंदर धन को आकर्षित करने की कला होती है। ये लोग लाइफ में ऐसे कार्य करते हैं कि पैसा खुद ब खुद इनके पास चला आता है। इनके अंदर ज्ञान की कोई कमी नहीं होती और बुद्धि के बल पर ये खूब पैसा भी कमाते हैं। चलिए जान लेते हैं मूलांक 3 वालों को किस उम्र में जाकर मिलती है अपार सफलता और कैसा होता है इनका स्वभाव।
मूलांक 3 वालों की तीन सबसे बड़ी ताकत
धन को आकर्षित करने की क्षमता - मूलांक 3 वाले पैसा कमाने में माहिर माने जाते हैं। गुरु ग्रह की शुभ दृष्टि के कारण इन्हें जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कम ही करना पड़ता है। इनके पास धन कमाने के एक से अधिक साधन होते हैं। इतना ही नहीं इनके अंदर पैसा जोड़ने के भी अच्छी आदत होती है। जिसकी वजह से इनकी जेब कभी खाली नहीं होती।
गजब की लीडरशिप क्वालिटी - 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोगों में अच्छी लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते। ये अपनी कड़ी मेहनत के दम पर ऊंचे पदों तक पहुंचते हैं। इतना ही नहीं ये ्अच्छे बिजनेसमैन भी बनते हैं।
बुद्धिमान और चतुर - मूलांक 3 वाले बेहद बुद्धिमान होते हैं और इसके अलावा इन्हें नई-नई चीजे सीखने का खूब शौक भी होता है। यही कारण है कि इन्हें हर विषय की जानकारी रहती है। अपनी तेज बुद्धि और अच्छे संवाद कौशल के चलते ये जीवन में खूब सफलता और सम्मान पाते हैं।
मूलांक 3 वालों को किस उम्र में मिलती है अपार सफलता
मूलांक 3 वाले बचपन से ही होनहार होते हैं, लेकिन इन्हें असली तरक्की एक निश्चित उम्र के बाद ही मिलनी शुरू होती है। 21 की उम्र में इनकी लाइफ का पहला बड़ा टर्निंग पॉइंट होता है, जहां इन्हें करियर की सही दिशा मिलती है। इसके बाद 30 वर्ष की आयु में इनका मनी मैग्नेट वाला गुण सक्रिय होता है। अगर नौकरी में हैं तो इन्हें इस उम्र में कोई बड़ा पद मिल जाता है और अगर व्यापार में हैं तो ये भारी मुनाफा कमाते हैं। वहीं 33 से 39 की उम्र के बीच ये अपने जीवन की सबसे बड़ी ऊंचाइयों को छू लेते हैं। इस दौरान इनके पास किसी चीज की कमी नहीं रहती।

सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री अग्निकांड, हेलमेट यूनिट में लगी आग से एक की मौत
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका