अमित शाह की हुंकार: पूरा बंगाल ममता को विदाई देने के लिए तैयार
हमारी सरकार बनते ही बंगाल से चुन-चुनकर घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा
कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ व गृह क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हुंकार भरते हुए कहा कि पूरा बंगाल ममता को विदाई देने के लिए तैयार है। भवानीपुर से ममता के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के नामांकन से पहले सीएम के घर से कुछ दूरी पर स्थित हाजरा मोड़ से शुरू हुए रोड शो से पूर्व लोगों को संबोधित कर केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि भ्रष्ट टीएससी सरकार की विदाई तय है। पांच मई को बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी।
केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि भवानीपुर वालों पूरे बंगाल में परिवर्तन करना अब आपके हाथ में है। मेरे पास एक शॉर्टकट है, अगर भवानीपुर वाले एक ही सीट जीता दे, तब पूरे बंगाल में अपने आप परिवर्तन हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि सुवेंदु दा नंदीग्राम से चुनाव लड़ना चाहते थे। मैंने सुवेंदु दा से कहा था कि केवल नंदीग्राम ही नहीं बल्कि ममता के घर में जाकर उन्हें हराना है।
बीजेपी के चाणक्य शाह ने कहा कि ममता ने पिछली बार 2021 में बंगाल में सरकार बना ली थीं लेकिन नंदीग्राम में वे सुवेंदु अधिकारी के सामने चुनाव हार गई थी। इस बार ममता पूरे बंगाल में भी हारेंगी और भवानीपुर में भी हारेंगी। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि इस बार चुनाव के दौरान मैं 15 दिन बंगाल में रहूंगा। शाह के नेतृत्व में भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विशाल रोड शो दोपहर 12 बजे शुरू हुआ, जो करीब दो किलोमीटर दूर सर्वे बिल्डिंग के पास समाप्त होगा। जहां शाह की मौजदूगी में सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
रोड शो में शाह के साथ सुवेंदु के अलावा चौरंगी सीट से भाजपा प्रत्याशी संतोष पाठक, रासबिहारी से प्रत्याशी स्वप्न दासगुप्ता के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य व अन्य वरिष्ठ नेता वाहन पर सवार हैं। शाह के रोड शो में लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भगवा झंडा लिए भाजपा समर्थक जय श्री राम का नारा बुलंद कर रहे हैं, जिससे पूरा इलाका भगवामय नजर आ रहा है।
इस दौरान रैली को संबोधित कर शाह ने कहा कि पूरे बंगाल में हर जगह पर एक ही आवाज है, इस सरकार को बदल दो। ममता को बाय-बाय, टाटा कर दो। मैं आज बंगाल की पूरी जनता, जो तोलाबाजी (रंगदारी) से त्रस्त है, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गुंडई से त्रस्त है, महिलाओं की असुरक्षा के त्रस्त है, बिना रोकटोक घुसपैठ करके बंगाल की जनसांख्यिकी बदल रही है, इससे त्रस्त है। आए दिन बम धमाके, गोलीबारी से त्रस्त है, युवा बेरोजगारी से त्रस्त है और भ्रष्टाचार का इतना रिकार्ड ममता ने जो बनाया है, इससे भी त्रस्त है। पूरे बंगाल की जनता मांग कर रही है कि महान बंगाल के अंदर अब परिवर्तन होना चाहिए। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह से सील करके बंगाल और देश भर से घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर किया जाएगा।

Nestle India का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 48% बढ़ा
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
संसद में जारी संग्राम, हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?
संसद परिसर में काले कपड़ों में विपक्ष का विरोध, सरकार पर साधा निशाना
NEET विवाद के बीच सीएम थलपति की मांग, परीक्षा प्रणाली समाप्त करने की अपील