‘रामायण’ से रणबीर कपूर का लुक आउट, रावण की झलक ने बढ़ाया क्रेज
फैंस का इंतजार खत्म हुआ। साल की सबसे बहुप्रतीक्षित और बड़ी फिल्म ‘रामायण’ से आज भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक सामने आ गया है। इस लुक के सामने आने के बाद अब फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और भी चरम पर पहुंच गया है। मेकर्स ने फिल्म को लेकर जो उत्साह पैदा किया है, वो राम के इस शानदार लुक को देखने के बाद बढ़ता है। रणबीर कपूर ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंका दिया है। वहीं टीजर में अंत में रावण की भी एक झलक देखने को मिलती है।
भगवान राम के किरदार में जंचे रणबीर
2 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो में रणबीर कपूर छाए नजर आए। भगवान राम के किरदार में रणबीर काफी जंच रहे हैं। फिल्म से अलग-अलग हिस्सों से उनके लुक दिखते हैं। लेकिन हर लुक में रणबीर काफी संयमित नजर आए हैं। यही कारण है कि रणबीर का लुक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार और भी बढ़ता है।
रावण की भी दिखी झलक
टीजर में रणबीर कपूर के अलावा और किसी किरदार या कलाकार की झलक नहीं दिखती है। हालांकि, सीता के किरदार में साई पल्लवी और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे की हल्की सी एक झलक देखने को मिलती है। लेकिन इन सब पर भारी पड़ती है टीजर के अंत में दिखाई गई रावण की झलक। हालांकि, यश बने रावण का लुक अभी भी सामने नहीं आया है। लेकिन पीछे से रावण के गेटअप में उनके किरदार की झलक दिखती है, साथ ही बैकग्राउंड संगीत उनके इस लुक को और भी प्रभावशाली बना देता है। टीजर में रावण के पुष्पक विमान को बखूबी दिखाया गया है।
प्रोडक्शन और संगीत भी शानदार
टीजर में बाकी चीजों को भी अच्छे से दिखाया गया है। बेशक किसी और किरदार की पूरी झलक सामने नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से मेकर्स ने इस वीडियो में महल को दिखाया है, भगवान राम के धनुष को दिखाया है और जो इमोशन दिखाने का काम किया है, वो कमाल है। साथ ही एआर रहमान और हैंस जिमर का बैकग्राउंड म्यूजिक भी इस टीजर में चार चांद लगाता है।
कहां रह गई कमी?
हालांकि, टीजर की शुरुआत में दो दानव दिखाए गए हैं, वो इस 2 मिनट 38 सेकंड के टीजर की सबसे कमजोर कड़ी मालूम पड़ते हैं। बेशक ये सिर्फ अभी झलक है और दर्शक फिल्म से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ये कहना अभी जल्दबाजी हो सकती है। लेकिन ये दानव या राक्षस कहीं न कहीं आदिपुरुष की याद दिलाते हैं।
दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी और अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे।
पिछले साल आई थी फिल्म की पहली झलक
इससे पहले पिछले साल मेकर्स फिल्म की पहली झलक और टाइटल लेकर आए थे। तब तक किसी का भी लुक सामने नहीं आया था, सिर्फ राम बने रणबीर और रावण के किरदार में यश की हल्की सी झलक देखने को मिली थी। लेकिन अब राम का पूरा लुक सामने आया है। हालांकि, अभी भी फिल्म से बाकी किरदारों रावण, सीता और हनुमान के लुक आना बाकी है। इनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म की स्टारकास्ट
इसके अलावा फिल्म में बाकी कलाकारों के भी होने की चर्चाएं हैं, लेकिन अभी तक उनको लेकर कोई कंफर्मेशन सामने नहीं आई है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक सिर्फ पांच नामों को ही कंफर्म किया है, जिनमें रणबीर कपूर, सनी देओल, यश, साई पल्लवी और रवि दुबे के नाम शामिल हैं।

बंगाल में हिंसा के साये में बंपर वोटिंग, दोपहर 1 बजे तक 62% से ज्यादा मतदान
थकान होगी छूमंतर: ऑफिस से लौटकर 20 मिनट अपनाएं यह तरीका, शरीर में आएगी ताजगी।
धूप में चक्कर आए तो न हों परेशान: ये 5 आसान तरीके आपको तुरंत देंगे राहत।
श्रीनगर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ‘लेडी मददगार’ समेत 4 गिरफ्तार
स्टार्क की वापसी: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिली हरी झंडी, अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए मचाएंगे धमाल
भुजिया किंग शिवरतन अग्रवाल का निधन, बीकानेर में शोक की लहर
उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति, एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत
Bihar कैबिनेट विस्तार की हलचल, Samrat Choudhary और Nitish Kumar की बैठकों के बीच नए चेहरों पर चर्चा