रविवार और मंगलवार ऑपरेशान करवा सकते हैं या नहीं? जानें सर्जरी कराने के लिए शुभ दिन और तिथियां
शास्त्रों में सेहत को सबसे बड़ा धन बताया गया है. अगर सेहत अच्छी है तो आप सबकुछ प्राप्त कर सकते हैं लेकिन अगर सेहत सही नहीं है तो छोटी-छोटी चीजों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जब किसी व्यक्ति को ऑपरेशन (सर्जरी) की आवश्यकता पड़ती है तो वह स्वाभाविक रूप से चाहता है कि सब कुछ सफलतापूर्वक और बिना किसी परेशानी के पूरा हो जाए. क्योंकि हर कोई व्यक्ति चाहता है कि बिना ऑपरेशन के सेहत में सुधार आए लेकिन कई बार ऑपरेशन ही अंतिम चारा बचता है, ऐसे में कई लोग ज्योतिष और शुभ मुहूर्त का सहारा लेते हैं. मान्यता है कि सही दिन और तिथि पर किया गया कार्य बेहतर परिणाम देता है. आइए जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऑपरेशन के लिए कौन-से दिन और तिथियां शुभ मानी जाती हैं…
शुक्ल पक्ष ऑपरेशन के लिए शुभ
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, ऑपरेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए शुभ तिथि और नक्षत्र का चयन करना लाभकारी हो सकता है. सामान्यतः किसी भी माह के शुक्ल पक्ष (चंद्रमा के बढ़ते चरण) को किसी भी नए कार्य के लिए शुभ माना जाता है. इस दौरान शरीर की रिकवरी क्षमता भी बेहतर मानी जाती है इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि अगर आप ऑपरेशन करवाने जा रहे हैं तो किसी भी माह का शुक्ल पक्ष का होना बहुत जरूरी है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सही दिन और तिथि का चयन मानसिक संतोष और सकारात्मकता देता है, जो रोगी के आत्मविश्वास को बढ़ाता है. लेकिन किसी भी निर्णय से पहले डॉक्टर की सलाह को सर्वोपरि रखना जरूरी है.
ऑपरेशान के लिए ये तिथियां मानी जाती हैं शुभ
ज्योतिष के अनुसार, ऑपरेशन करवाने के लिए द्वितीया (2), तृतीया (3), पंचमी (5), षष्ठी (6), सप्तमी (7), दशमी (10) और त्रयोदशी (13) तिथियां अनुकूल मानी गई हैं. इन तिथियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार अधिक रहता है, जिससे कार्य सफलता की संभावना बढ़ जाती है. साथ ही इन तिथियों में ऑपरेशन करवाने में कोई समस्या नहीं होती है और पेशेंट की रिकवरी जल्दी होने लगती है.
इन दिनों से बचने की सलाह
अमावस्या, पूर्णिमा, अष्टमी (8) और चतुर्दशी तिथि (14) को ऑपरेशन से बचने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि इन दिनों में नकारात्मक प्रभाव अधिक होता है और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं. इसलिए इन तिथियों में भूलकर भी ऑपरेशन करवाने से बचें.
ऑपरेशन के लिए सप्ताह के शुभ दिन
रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार का दिन ऑपरेशन करवाने के लिए अच्छे दिन माने जाते हैं. विशेषकर रविवार (सूर्यदेव का दिन) और गुरुवार (बृहस्पति का दिन) स्वास्थ्य और उपचार के लिए अनुकूल माने जाते हैं. वहीं सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सर्जरी टालने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये दिन कठोर ग्रहों से जुड़े माने जाते हैं.
ऑपरेशन के लिए नक्षत्र का भी रखें ध्यान
ज्योतिष में नक्षत्रों का विशेष महत्व है. रोहिणी, मृगशिरा, अश्विनी नक्षत्र, हस्त, चित्रा, श्रवण और अनुराधा नक्षत्र ऑपरेशन के लिए शुभ माने जाते हैं. इन नक्षत्रों में किए गए चिकित्सा कार्य अधिक सफल माने जाते हैं.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (30 मार्च 2026)
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
जंगल क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्त कार्यवाही, दो वाहन जब्त
भारत में हवाई सेवाओं का विस्तार अकल्पनीय, अब हर तबके के लिए संभव हुई हवाई यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माँ नर्मदा के आशीर्वाद से प्रदेश में बह रही है विकास की नई धारा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव