गेहूं किसानों को बड़ी राहत: 1 अप्रैल से खरीद शुरू, ₹40 प्रति क्विंटल बोनस
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों के हित में एक के बाद एक नए और लाभदायक फैसले लिए जा रहे हैं. सूबे के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने ऐलान किया है कि इस बर्ष समर्थन मूल्य (MSP) 2585 पर गेहूं की खरीद की जाएगी. इतना ही नहीं प्रति क्विंटल 40 रुपये का बोनस भी दिया जाएगा. इसे मिलाकर किसान को प्रति क्विंटल 2,625 रुपये मिलेंगे।
1 अप्रैल से शुरू होगी खरीददारी
बता दें कि 1 अप्रैल से इंदौर, भोपाल, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में गेंहू की खरीद शुरू होने जा रही है. अब इस प्रदेश के 19 लाख से भी ज्यादा किसान गेंहू की खरीदी के लिए पंजीयन करा चुके हैं. Agriculture Department, MP की तरफ से बताया गया है कि बाकि बचे संभागों में दूसरे चरण में गेहूं की खरीदी की जाएंगी. दूसरे चरण की खरीदी 7 अप्रैल से शुरू होगी।
पिछले साल कितना गेंहू खरीदा गया था
2026-27 के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपये निर्धारित किया गया है. गत वर्ष 175 रुपये बोनस देकर 2,600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से नौ लाख से अधिक किसानों से 77 लाख टन गेहूं खरीदा गया था. चूंकि, भारत सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है इसलिए 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। इससे उन्हें प्रति क्विंटल 2,625 रुपये मिलेंगे।
किसान संघ के प्रदेश महामंत्री ने की मांग
दूसरी तरफ किसान संघ के प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर ने बताया कि हमने गेहूं की 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी करने की मांग रखी है. साथ ही मंडियों में डाकोज टेस्टिंग मशीन और 10 टन क्षमता के तौल कांटे लगाने, बिजली फोरम गठित करने, सौर ऊर्जा में 100 प्रतिशत अनुदान देने, विकास प्राधिकरण लैंड पुलिंग योजना से भूमि अधिग्रहण न करने, कृषि यंत्रों पर जीएसटी कम कर अनुदान पर उपलब्ध कराने, सभी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदने, कैलारस शुगर मिल चालू करने, श्रीअन्न का भुगतान आदि विषय पर मांग रखी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें