IPL 2026: ओपनिंग में बदलाव, म्हात्रे नहीं संजू के साथ यह खिलाड़ी खेलेंगे
आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद इस बात का खुलासा किया कि इस सीजन ओपनिंग कॉम्बिनेशन पूरी तरह नया होगा। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने साफ किया कि युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे इस बार ओपनिंग नहीं करेंगे। उनकी जगह टीम इंडिया के स्टार और टी20 विश्वकप 2026 के हीरो संजू सैमसन उनके साथ पारी की शुरुआत करेंगे। यानी इस सीजन ऋतुराज के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करेंगे। यह चेन्नई के लिए बड़ा बदलाव है, क्योंकि पिछले सीजन टीम ने आयुष म्हात्रे पर भरोसा जताया था।
नंबर-तीन पर कौन?
ओपनिंग से हटने के बाद अब आयुष म्हात्रे को इस सीजन बेंच पर बैठना पड़ सकता है या फिर सीएसके उन्हें नंबर तीन पर उतार सकता है। हालांकि, नंबर तीन पर म्हात्रे के खेलने की संभावना बेहद कम है। टीम मैनेजमेंट इस पोजिशन पर एक विस्फोटक बल्लेबाज का इस्तेमाल कर संतुलन बनाना चाहती है। ऐसे में सरफराज खान या फिर उर्विल पटेल में से किसी एक को मौका मिल सकता है। वहीं, शिवम दुबे (नंबर चार पर) और दक्षिण अफ्रीका के युवा स्टार डेवाल्ड ब्रेविस मिडिल ऑर्डर (नंबर पांच पर) में अपनी जगह बनाए रखेंगे।छठे नंबर पर 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर हो सकते हैं। वहीं, 14.2 करोड़ के ही नए स्टार कार्तिक शर्मा बल्लेबाजी में इम्पैक्ट प्लेयर बन सकते हैं। धोनी को सातवें या फिर आठवें पर स्थिति के हिसाब से भेजा जा सकता है। ऐसे में चेन्नई की बैटिंग ऑर्डर विस्फोटक दिख रही है। गेंदबाजी में नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद खेल सकते हैं।
2025 सीजन की नाकामी के बाद बदलाव
सीएसके के लिए 2025 सीजन बेहद खराब रहा था, जिसके बाद टीम ने कई खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। इनमें रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी और दीपक हुड्डा शामिल थे। उनकी जगह युवा और आक्रामक खिलाड़ियों को मौका दिया गया, जिसने टीम के खेल में नई ऊर्जा भरी।
अश्विन भी दे चुके हैं सुझाव
पूर्व सीएसके खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन भी पहले इस ओपनिंग जोड़ी की वकालत कर चुके हैं। उन्होंने कहा था, 'ऋतुराज और संजू दोनों क्वालिटी बल्लेबाज हैं। एक क्लास से रन बनाता है और दूसरा आक्रामक अंदाज में खेलता है, इसलिए दोनों को ओपन करना चाहिए।'
पहला मैच कब और किससे?
चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च को शाम साढ़े सात बजे से खेलेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स मैच शेड्यूल
तारीख समय खिलाफ स्थान
30 मार्च शाम 7:30 बजे राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी
3 अप्रैल शाम 7:30 बजे पंजाब किंग्स चेन्नई
5 अप्रैल शाम 7:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बंगलूरू
11 अप्रैल शाम 7:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई

अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी उड़ानें शुरू
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस
अल्ट्रासाउंड जांच में महिला के गर्भ में दो बच्चों की पुष्टि हुई थी
एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: बाबा विश्वनाथ की नगरी में सीएम मोहन यादव, मंदिर परिसर में की बैठक
बंगाल चुनाव: भवानीपुर बनी हॉट सीट, बीजेपी ने तैयार किया चक्रव्यूह
IPL 2026 में पहले ही मैच में चेन्नई की कमजोरियां उजागर, बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों फ्लॉप
बस्तर नक्सल मुक्त, सरेंडर नक्सलियों के चुनाव लड़ने पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान
IPL 2026 में मुंबई होटल में ब्रिटिश इंजीनियर की मौत, कमरे में बेहोश पाए गए
मध्य प्रदेश में टीईटी विवाद तेज, 12 शिक्षक संगठन मिलकर करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन