बीजेपी ने विधायक अतुल का टिकट काटा, बोरदोलोई को मैदान में उतारा
डिसपुर। प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस छोड़ने के 24 घंटे के अंदर ही आगामी राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का टिकट हासिल कर असम की राजनीति में हलचल मचा दी है। वहीं, उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई ने मार्गेरिटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस के लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने बुधवार को बीजेपी में शामिल होकर कांग्रेस से अपना नाता तोड़ दिया। बीजेपी ने उन्हें दिसपुर से मैदान में उतारा है और मौजूदा विधायक अतुल बोरा का टिकट काट दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक असम गण परिषद (एजीपी) के संस्थापक सदस्यों में से एक बोरा ने 1985 में दिसपुर सीट जीती थी। 2013 में बोरा बीजेपी में शामिल हो गए और लगातार दो चुनावों में पार्टी के लिए यह सीट जीती। प्रद्युत बोरदोलोई ने 1998 से 2016 तक मार्गेरिटा सीट जीती थी। पिछले विधानसभा चुनावों में हार के बाद उन्होंने नागांव लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2024 में उन्होंने फिर से नागांव सीट जीती।
बीजेपी में शामिल होने को भावनात्मक रूप से कठिन बताते हुए दो बार के सांसद और पूर्व तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा कि उन्हें पार्टी के अंदर घुटन और उपेक्षा महसूस हो रही थी और वे एक ऐसे मंच की तलाश में थे जहां वे सम्मान के साथ काम कर सकें। वहीं बोरा ने कहा कि मैं 1985 से दिसपुर का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं और अपने राजनीतिक सफर में तीन मुख्यमंत्रियों को हरा चुका हूं। मुझे पार्टी से उम्मीद थी कि वह मेरे पिछले रिकॉर्ड पर विचार करेगी।
बोरा ने बीजेपी के अंदर मौजूदा स्थिति पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनका मोहभंग हो गया है। आज बीजेपी में काम करने का माहौल नहीं है। कार्यकर्ता असमंजस में हैं कि वे कहां जाएं। पार्टी खुद को सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है, फिर भी अब वह बाहर से उम्मीदवार ला रही है।

2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती लखनऊ से चुनावी शंखनाद करेंगी, BSP के सामने चुनौती का पहाड़
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव