चांद नहीं दिखा, 21 मार्च को होगी ईद; शहरभर में नमाज़ के समय तय, फित्रा राशि घोषित
रमजान के आखिरी दौर में गुरुवार शाम चांद नजर नहीं आया, जिसके बाद शहर में ईद-उल-फितर 21 मार्च को मनाने का फैसला लिया गया है। रूयते हिलाल कमेटी की तस्दीक के बाद शहर काजी ने 30 रोजे पूरे होने का ऐलान किया। 29वें रोजे की शाम शहर के अलग-अलग इलाकों में चांद देखने की कोशिश की गई, लेकिन कहीं भी पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद आधिकारिक तौर पर तय हुआ कि इस बार 30 रोजे पूरे किए जाएंगे और शनिवार को ईद मनाई जाएगी। गुरुवार को तरावीह की आखिरी नमाज अदा हुई, जबकि आज जुमातुल विदा होगा।
नमाज के समय तय, सुबह से लगेगी भीड़
ईदगाह – सुबह 7:30 बजे
जामा मस्जिद - सुबह 7:45 बजे
ताजुल मसाजिद - सुबह 8:00 बजे
मोती मस्जिद - सुबह 8:15 बजे
अन्य मस्जिदें - सुबह 8:30 बजे
फित्रा की दरें भी घोषित
इस बार फित्रा की न्यूनतम रकम गेहूं के हिसाब से करीब 70 रुपए प्रति व्यक्ति रखी गई है। जौ और खजूर के आधार पर यह राशि अलग हो सकती है। वहीं चांदी के भाव के मुताबिक अधिकतम फित्रा करीब 1650 रुपए तय किया गया है।
सकलैनी जामा मस्जिद में दो बार नमाज
अशोका गार्डन स्थित सकलैनी जामा मस्जिद में हर साल की तरह इस बार भी दो जमात में नमाज होगी। पहली नमाज- सुबह 7:45 बजे और दूसरी नमाज- सुबह 8:30 बजे होगी। कमेटी ने बताया कि ज्यादा भीड़ के चलते यह व्यवस्था की जाती है, ताकि सभी लोग आसानी से नमाज अदा कर सकें। साथ ही लोगों से गरीबों की मदद करने की अपील भी की गई है।
शिया मस्जिदों में अलग-अलग टाइमिंग
शिया समुदाय की मस्जिदों और इमामबाड़ों में नमाज का समय अलग रखा गया है। सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच विभिन्न स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी। अलग-अलग इलाकों में इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

योगेश्वर रूप में जीवन का दर्शन देते हैं भगवान श्रीकृष्ण
2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती लखनऊ से चुनावी शंखनाद करेंगी, BSP के सामने चुनौती का पहाड़
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात