मुख्यमंत्री डेयरी प्लस एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का हितग्राहियों को अधिक से अधिक दिलाएं लाभ
भोपाल : पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने मंगलवार को मंत्रालय में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्यमंत्री पटेल ने 1 अप्रैल को मंडला जिले के ग्राम कान्हारी कला में राज्यपाल मंगुभाई पटेल की गरिमामयी उपस्थितिमें होने वाले मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत पशु वितरण के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव, संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. पी.एस. पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में राज्यमंत्री पटेल ने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना, कामधेनु योजना की समीक्षा एवं योजनान्तर्गत हितग्राही चयन, पशु वितरण, लक्ष्य पूर्ति, व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सतत मॉनिटरिग करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस अंतर्गत गाय का भी प्रावधान करने का सुझाव दिया गया। इसके साथ ही स्वावलंबी गोशाला के लिए LOA जारी कर कार्य शुरू करने के लिये विभाग को प्रक्रिया को तीव्र करने, पशु प्रदायकर्ताओं की संख्या बढ़ाने एवं मापदंण्ड अनुसार पशुओं की अधिकतम राशि का उल्लेख कर सूची ऑनलाइन करके हितग्राहियों को अधिक विकल्प उपलब्ध कराने एवं पशु मेला के माध्यम से पशु चयन करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित पशुओं को स्वावलंबी गोशालाओं में रखने और राजमार्गों को निराश्रित पशु मुक्त बनाने के संबंध में भी चर्चा की गई।

शराब घोटाला मामला: अरविंद केजरीवाल पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, खुद रखेंगे अपना पक्ष
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
जहांगीरपुरी में नाबालिग की हत्या, चार युवकों ने धारदार हथियारों से किया हमला
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
आशीष पांडेय बनकर आसिफ ने इंजीनियरिंग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, चेन्नई में ऐसा क्या हुआ कि छोड़ना पड़ा IPL?
Madhya Pradesh में बसों में पैनिक बटन और VLTD अनिवार्य, नहीं लगाने पर परमिट रद्द
Ladli Behna Yojana की 35वीं किस्त, लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये
भोपाल के बड़ा तालाब पर बुलडोजर एक्शन: अवैध निर्माण हटाने का महा अभियान शुरू