NH-39 पर सड़क धंसने से राहगीर परेशान, सुरंग जैसी खाई बनी बड़ा खतरा
सीधी: अमिलई गांव में एनएच-39 मुख्य मार्ग पर सड़क धंस गई है. सड़क के बीच बना यह गहरा गड्ढा हादसे का कारण बन रहा है. बीते 2 दिनों के भीतर यहां कई हादसे होते-होते बचे हैं. कई लोग बाइक से गिरे भी हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई साधारण गड्ढा नहीं, बल्कि यह एक सुरंगनुमा गड्ढा है, जिसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है.
सड़क मरम्मत नहीं होने पर हो सकती है बड़ी घटना
स्थानीय निवासी तेज बहादुर सिंह ने यह बताया है कि "सड़क के बीचों-बीच बना यह गड्ढा संबधित विभाग की गंभीर लापरवाही का नतीजा है. हमने करीब 50 से ज्यादा बड़े पत्थर इस सुरंग में डाले, लेकिन एक भी पत्थर का पता नहीं चला कि वह कहां गया. गड्ढे को देखने के बाद अब ऐसा लगता है कि मानो यह सीधे पाताल से जुड़ा हुआ है. इस अजीब स्थिति ने लोगों को और अधिक भयभीत कर दिया है. जब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो जाती है, तब तक किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है."
अधिकारियों को दी सूचना, नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीणों का आरोप यह है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस खतरे की सूचना भी दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. इस मामले में पीडब्ल्यूडी अधिकारी कौशल परते ने बताया कि "यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्मित नहीं है. इसलिए वे इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकते."
जल्द गड्ढे को भरवाने का आश्वासन
इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम अमिलई के ही रमेश तिवारी ने खुद पहल करते हुए गड्ढे में पत्थर डालकर, पास में लकड़ी का डंडा लगा दिया है. सड़क के बीच में चेतावनी झंडा लगा दिया, ताकि राहगीर सतर्क रहें और हादसों से बच सकें. इस मामले पर सीधी के अपर कलेक्टर बीपी पांडे ने कहा कि "उन्हें जानकारी मिल गई है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर जल्द ही इस खतरनाक गड्ढे को भरवाया जाएगा."

Artemis II की ऐतिहासिक उड़ान: चंद्र मिशन में नई कामयाबी
चुनाव आयोग का सख्त निर्देश: मतदान से एक दिन पहले बिना अनुमति नहीं छपेंगे राजनीतिक विज्ञापन
पंजाब से हारते ही CSK का शर्मनाक रिकॉर्ड
रायपुर IIM के मंच से जयशंकर का दमदार संदेश, छात्रों को दिखाई नई दिशा
मालदा घेराव विवाद: माकपा का बचाव—“जब अन्याय कानून बन जाए, विरोध जरूरी”
AIADMK पर आरोपों पर पलानीस्वामी का पलटवार: स्टालिन को गिनाईं अपनी योजनाएं
होर्मुज संकट के बीच नई रणनीति: खाड़ी देश तेल-गैस सप्लाई के लिए बना रहे वैकल्पिक प्लान
विराट कोहली ने विदेशी खिलाड़ी विवाद पर तोड़ी चुप्पी
केरल चुनाव में नई पहल: युवा वोटरों को लुभाने के लिए मुफ्त Uber और खास सुविधाएं
अन्नामलाई का बड़ा बयान: “टिकट नहीं कटा, चुनाव न लड़ने का फैसला मेरा था”