इंडियन प्रीमियर लीग 2026: युवा जोश बनाम अनुभव, दिलचस्प होगी टक्कर
आईपीएल के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत एमं चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से होनी है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग में इस बार युवा जोश बनाम अनुभव, यानी एक खास मुकाबला देखने को मिलेगा। एक ओर ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी उम्र 19 साल से भी कम है और जो पहली बार इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं, वहीं दूसरी तरफ कई अनुभवी दिग्गज हैं जो वर्षों के अनुभव के साथ मैदान में उतरेंगे। यही वजह है कि आईपीएल 2026 में नई पीढ़ी और पुराने सितारों के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं इस सीजन के पांच सबसे युवा और पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में...
आईपीएल 2026 के पांच सबसे युवा खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे। वैभव की उम्र अभी सिर्फ 14 साल है। पिछले सीजन वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया था। उन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाया था। वैभव ने 7 मुकाबलों में 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए थे।
आयुष म्हात्रे: 16 जुलाई 2007 को जन्मे चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 में खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। फिलहाल आयुष की उम्र 18 साल 160 दिन है। आयुष के लिए पिछला सीजन शानदार रहा था। उन्होंने 7 मुकाबलों में 188 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 240 रन बनाए थे। आयुष से चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
साहिल पारिख: आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाले साहिल पारिख तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। साहिल की उम्र फिलहाल 18 साल 199 दिन है। साहिल को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में 30 लाख रुपये की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया है। आगामी सीजन में साहिल से दिल्ली को बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
सात्विक देसवाल: आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सात्विक देसवाल को 30 लाख में खरीदा था। सात्विक इस सीजन खेलने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। उनकी उम्र 18 साल 275 दिन है। सात्विक बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। सात्विक को अगर प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह अपनी गेंदबाजी से छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।
विहान मल्होत्रा: अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित करने वाले विहान मल्होत्रा आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाले पांचवें सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। विहान की फिलहाल उम्र 18 साल 356 दिन है। विहान को आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा है।
अब आईपीएल के पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं
एमएस धोनी: आईपीएल 2026 में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी मैदान पर उतरेंगे। धोनी की उम्र 44 साल है। पिछले दो सीजन से धोनी बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे बैटिंग करने आ रहे हैं। आईपीएल 2025 में धोनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वह 14 मुकाबलों में 135 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 196 रन ही बना सके थे।
रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। रोहित इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 38 साल की उम्र में खेलेंगे। रोहित के लिए पिछला सीजन बल्ले से शानदार रहा था। उन्होंने 15 मुकाबलों में 149 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 418 रन बनाए थे।
विराट कोहली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पिछले सीजन पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले विराट कोहली आईपीएल 2026 में खेलने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। आगामी सीजन में कोहली 37 साल की उम्र में खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2025 में खेले 15 मुकाबलों में विराट ने 144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 657 रन बनाए थे।
ईशांत शर्मा: आईपीएल 2026 में ईशांत शर्मा 37 साल की उम्र में हिस्सा लेंगे। ईशांत गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, आईपीएल 2025 में ईशांत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वह 7 मुकाबलों में सिर्फ 4 विकेट निकाल सके थे और उनका गेंदबाजी इकोनॉमी भी 11.18 का रहा था।
अजिंक्य रहाणे: आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने वाले अजिंक्य रहाणे इस सीजन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले पांचवें सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। रहाणे 37 साल की उम्र में आईपीएल 2026 में हिस्सा लेंगे। पिछले सीजन खेले 13 मुकाबले में रहाणे ने 147 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 390 रन बनाए थे। हालांकि, रहाणे की कप्तानी में केकेआर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम 14 में से सिर्फ 5 मैच ही जीत सकी थी।

राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण