भोपाल में 82 मदिरा दुकानों के लिए चौथे चरण का ई-टेंडर, 34 नए समूह बनाकर होगी नीलामी
16 से 17 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन, 17 मार्च शाम को ई-ऑक्शन; 2026-27 वित्तीय वर्ष के लिए होगा ठेकों का निष्पादन
भोपाल। कलेक्टर कार्यालय (आबकारी) भोपाल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले में बची हुई मदिरा दुकानों के निष्पादन हेतु चौथे चरण की ई-टेंडर प्रक्रिया घोषित कर दी है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण में निष्पादित नहीं हो पाई 82 कम्पोजिट मदिरा दुकानों को पुनर्गठित कर 34 मदिरा समूह बनाए गए हैं, जिनका निष्पादन ई-टेंडर और ई-टेंडर-कम-ऑक्शन के माध्यम से किया जाएगा। जिला निष्पादन समिति द्वारा कलेक्टोरेट भोपाल के सभाकक्ष में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इच्छुक ठेकेदार 16 मार्च 2026 सुबह 10 बजे से 17 मार्च 2026 दोपहर 4 बजे तक ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड कर ऑफर जमा कर सकते हैं।
ई-टेंडर प्रपत्र 17 मार्च को शाम 4:05 बजे खोले जाएंगे, जबकि ई-ऑक्शन प्रक्रिया उसी दिन शाम 5:30 बजे से 6:50 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद भी 15-15 मिनट के अंतराल में बोलियां बढ़ाने का अवसर दिया जाएगा। आबकारी विभाग के अनुसार इच्छुक व्यक्ति, फर्म, कंपनी, एलएलपी या कंसोर्टियम को पहले ई-आबकारी पोर्टल पर कॉन्ट्रेक्टर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद एनआईसी के पोर्टल https://mptenders.gov.in पर आवेदन पत्र शुल्क और धरोहर राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टेंडर ऑफर दिया जा सकेगा।मदिरा समूहों के आरक्षित मूल्य, धरोहर राशि, ड्यूटी दर और पिछले वित्तीय वर्ष के पहले 9 माह की बिक्री संबंधी विस्तृत जानकारी सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय भोपाल या विभाग की वेबसाइट https://excise.mp.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

दक्षिण मुखी मुख्य दरवाजा? घबराएं नहीं, इन वास्तु नियमों से दूर करें दोष
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता