Vishnu Deo Sai के मंच से पार्षद ने उठाई गौ हत्या रोकने की मांग, सीएम बोले- सुझाव मानेंगे
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर के तखतपुर और कोनी के दौरे पर थे. गायों के संरक्षण और संवर्धन को लेकर तखतपुर के लखासर में आज एक बड़ी योजना का शुभारंभ भी किया गया. इसी मंच पर क्षेत्र के एक पार्षद ने मुख्यमंत्री से सीधा संवाद किया. उन्होंने सड़क पर बैठी गायों को व्यवस्थित करने और गौ हत्या व गौ तस्करी को रोकने की मांग रखी. मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना इसी उद्देश्य से शुरू की जा रही है ताकि गायों को सुरक्षित और संरक्षित किया जा सके. इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह योजना बेहद संवेदनशील है. उन्होंने लाखों ग्रामीणों और किसानों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अभिवादन भी किया।
सड़क पर बैठी गायों और गौ तस्करी का उठाया मुद्दा
विस्तार न्यूज़ से बातचीत में मुख्यमंत्री को सुझाव देने वाले पार्षद ने बताया कि सड़कों पर बड़ी संख्या में बैठी गायों की स्थिति और गौ तस्करी के मामलों को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने यह बात रखी. उन्होंने कहा कि गायों को सुरक्षित रखने और उनकी व्यवस्था बेहतर बनाने की जरूरत है. साथ ही उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया और कहा कि यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण शुभारंभ है, जो आने वाले समय में गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम करता रहेगा।
सरकार की योजनाओं और गौ धाम योजना पर भी हुई चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने लोगों को बताया कि आने वाले दिनों में बिजली बिल के सरचार्ज से राहत समेत कई और योजनाएं प्रदेश के लोगों के लिए शुरू की जा रही हैं. करीब 10 मिनट के संबोधन में उन्होंने सरकार की योजनाओं के साथ-साथ गायों के संरक्षण के लिए शुरू की जा रही गौ धाम योजना पर भी अपने विचार साझा किए।
गौधाम का किया निरीक्षण, संरक्षण और प्रशिक्षण पर जोर
कुल मिलाकर आज बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन रहा. इसी वजह से यहां गायों के संरक्षण और संवर्धन को लेकर इस बड़ी योजना की शुरुआत की गई. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने उस गौधाम का भी निरीक्षण किया, जहां गायों के संरक्षण, संवर्धन और उनके पालन-पोषण से जुड़े कार्य किए जाएंगे. साथ ही लोगों को इस दिशा में प्रशिक्षण देने की भी बात कही जा रही है।

बंगाल चुनाव में CRPF कमांडेंट का निलंबन वापस
मध्यप्रदेश भाजपा में सह-मीडिया प्रभारी पवन दुबे की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
शशि थरूर और मनीष तिवारी को मिला कांग्रेसी नेता का साथ
Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर
बिलासपुर में हाई कोर्ट के वकील से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी
केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक
ईरान युद्ध के बीच कुवैत की सरकारी तेल रिफाइनरी पर तीसरी बार हमला
MP में गैस किल्लत के बीच ठगी, 30 सिलेंडर लेकर कर्मचारी फरार