पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन रतलाम का वार्षिक निरीक्षण — परेड की सलामी लेकर विभिन्न शाखाओं एवं शासकीय वाहनों का किया निरीक्षण//
रतलाम
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन रतलाम का वार्षिक निरीक्षण — परेड की सलामी लेकर विभिन्न शाखाओं एवं शासकीय वाहनों का किया निरीक्षण//
रतलाम | दिनांक 13.03.2026
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा दिनांक 13 मार्च 2026 को पुलिस लाइन रतलाम, रक्षित निरीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालयीन कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, संसाधनों की उपलब्धता, भवनों की स्थिति एवं शासकीय वाहनों की कार्यशीलता की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित परेड में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को विधिवत सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण करते हुए परेड में सम्मिलित अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, ड्रिल, मार्चिंग एवं आपसी समन्वय का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत भी किया गया।
परेड उपरांत टोलीवार परेड की कार्यवाही संपन्न कराई गई तथा पुलिस प्लाटून द्वारा यातायात नियंत्रण, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं भीड़ नियंत्रण से संबंधित यातायात संकेतों का अभ्यास किया गया, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस बल की तत्परता एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग के शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें पुलिस जीप, चार पहिया वाहन, पुलिस वज्र वाहन सहित अन्य विशेष उपयोगी वाहनों की स्थिति, रख-रखाव एवं आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता का परीक्षण किया गया। साथ ही रक्षित निरीक्षक कार्यालय, रोजनामचा शाखा, आर्म्स शाखा, वाहन शाखा एवं स्टोर शाखा का निरीक्षण कर अभिलेखों के संधारण एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार लाल, प्रशिक्षु आईपीएस श्री वैभव प्रिय, डीएसपी सुश्री अनिशा जैन, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, सूबेदार श्रीमती मोनिका चौहान, सूबेदार श्री अनोखीलाल परमार सहित पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला संवाददाता लाखनसिंह सिसोदिया की स्पेशल रिपोर्ट



Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर
बिलासपुर में हाई कोर्ट के वकील से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी
केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक
ईरान युद्ध के बीच कुवैत की सरकारी तेल रिफाइनरी पर तीसरी बार हमला
MP में गैस किल्लत के बीच ठगी, 30 सिलेंडर लेकर कर्मचारी फरार
कमलनाथ के बयान पर भाजपा का तंज, राहुल गांधी पर निशाना
गले के आर-पार घुसा 12 मिमी सरिया, 3 घंटे सर्जरी से बची जान
अग्निवीर भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई