इंदिरानगर रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर लेखपाल की मौत
शाहजहांपुर। के इंदिरानगर कॉलोनी रेलवे फाटक पर बृहस्पतिवार शाम डाउन लाइन की अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी लेखपाल अमरदीप सक्सेना की मौत हो गई। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें रेलवे ट्रैक पर गिरते देखा जा रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। बृहस्पतिवार की शाम इंदिरानगर रेलवे फाटक गेट संख्या 321 खंभा नंबर 1235/32 के पास 4:35 मिनट पर एक व्यक्ति की ट्रेन संख्या 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। आरपीएफ से आई सूचना के बाद सदर थाने के प्रभारी ब्रजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक का धड़ व सिर अलग पड़ा था। मृतक के पास मिले मोबाइल के जरिये शव की पहचान लेखपाल अमरदीप सक्सेना के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, अमरदीप सक्सेना तिलहर तहसील के गढ़िया रंगीन में तैनात थे। ड्यूटी से घर लौट कुछ देर रुके और सरकारी कार्य से जाने की बात कहकर निकले थे। उनकी मौत पर पत्नी सुबोधनी, बेटी मित्रबिंदा व बेटा क्षितिज बिलख पड़ा। मृतक चार भाईयों में दूसरे नंबर पर थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
वायरल वीडियो में पांच सेकंड में चली गई जान
मोक्षधाम रेलवे फाटक का एक मिनट 14 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में चार बजकर 34 मिनट 21 सेकेंड पर व्यक्ति रेलवे फाटक के बूम को पार कर खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार करता था। ट्रेन को आता देख चार बजकर 35 मिनट पांच सेकेंड पर पटरी पर गिर पड़ जाता है। पांच सेकेंड में ही ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है।
15 मिनट खड़ी रही ट्रेन
लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेन से कटकर लेखपाल की मौत होने पर लोको पायलट ने गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद शव निकालकर रेलवे ट्रैक को साफ किया। जिसके चलते करीब 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।

राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
हरीश रावत के ‘राजनीति अवकाश’ पर पार्टी में घमासान, हरक सिंह रावत का तंज
महा-सावधान! 50 किमी/घंटा रफ्तार तक चलेंगी तूफानी हवाएं, आंधी-बारिश और ओलों का खतरा
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
पॉलिटिकल ‘चुप्पी’ पर हरीश रावत का बड़ा बयान, सियासत में हलचल
ईरान-इजरायल संघर्ष और होर्मुज संकट के बीच, रूस से भारत को बड़ी राहत
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त